Blog
महिला इंस्पेक्टर गिरफ्तार…..ACB ने घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार….

रायपुर। रायगढ़ । नापतोल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला रायगढ़ जिले का है जहां नापतौल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक ने पेट्रोल पंप संचालक से रिश्वत की मांग की थी।पेट्रोल पंप संचालक ने पहली किस्त के रूप में ₹10 हजार रुपए महिला निरीक्षक को दिए थे, इसके बाद दूसरी किस्त की रकम 8 हजार की रकम लेते महिला निरीक्षक को एसीबी ने आज गिरफ्तार किया है।सोमवार सुबह रायगढ़ में SECL रोड स्थित नापतोल विभाग में एसीबी की टीम ने दबिश दी जहां पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर ट्रैप आयोजित कर महिला निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा को गिरफ्तार किया महिला निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।