Blog

मुंगेली पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय लूटेरे गिरोह का पर्दाफाश….आरोपी पूर्व में भी ट्रेन हाईजैकिंग, बैंक डकैती व हथियार तस्करी जैसी बड़ी वारदात को दे चुका है अंजाम

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश मे मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

घटना मे प्रयुक्त देशी कट्टा एवं लूट की रकम, सोना-चांदी की गयी जप्त।

मुंगेली। प्रार्थी द्वारिका प्रसाद वैष्णव पिता लखन दास निवासी 62 वर्ष निवासी मसना ने लोरमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18 फरवरी की रात करीबन 8 बजे किराना दुकान से समान लेकर अपने घर आया तो देखा कि घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था जिसे अंदर से खोलवाने पर दरवाजा के पीछे छिपे दो नकाबपोश लुटेरे प्रार्थी को अंदर ले गये एवं प्रार्थी व उसकी पत्नी को चाकू और कट्टे की नोक पर धमकाकर घर अंदर आलमारी में रखे गहने लगभग 10 तोला सोना और चांदी 1 किलो चांदी कीमती करीबन 8 लाख रूपये एवं नगदी रकम 3 लाख जुमला कीमती 11 लाख रूपये लूट कर प्रार्थी एवं उसकी पत्नी को घर अंदर बंद कर बाहर से दरवाजा का कुण्डी लगाकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई थी।पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया एवं ASP मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबडा एवं SDOP (पुलिस) लोरमी माधुरी धिरही के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एवं सायबर सेल से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर संदेहियो का लगातार पता किया गया, विवेचना के दौरान पता चला कि पूर्व के प्रकरण में संलिप्त संदेही राजकुमार कश्यप पिता सीताराम उम्र 55 साल साकिन ठरकपुर थाना लोरमी इस मामले में शामिल है।

जिसे पुलिस ने अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया तो उसने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी राजकुमार कश्यप का मेमोरण्डम कथन लिया गया जो घटना को अपने साथी तौहीद खान जद व जद के साथी को बुलवाकर द्वारिका वैष्णव के घर लूटपाट करवाना स्वीकार किया गया। आरोपी ने लूटे गये रकम मे से 25000/ रूपये को प्राप्त करना बताया तथा उक्त रकम में से 11000/ रूपये को खर्च हो जाना तथा तीनो आरोपी को फरार होना बताया । आरोपी राजकुमार कश्यप के कब्जे से 14000 रूपये को जप्त किया गया है।


आरोपी के विरूद्ध अपराध थारा का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करके भेजा गया जेल

आरोपी राजकुमार कश्यप के मेमोरण्डम कथन के अनुसार आरोपियो की पता-तलाश कर एक आरोपी तौहीद खान पिता अकबर खान को इंदाबानी मोड़ थाना सोम्मनी नेशनल हाईवे मे घेराबंदी कर संदेही अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से एवं बताये स्थान से क्रमशः सोने का झुमका 1 जोडी किमती लगभग 1.5 लाख 1 नंग नथनी किमती लगभग 26 हजार 1 नंग अगूठी किमती लगभग 47 हजार 1 नेग लाकेट किमती लगभग 13 हजार 1 सेट चोकर किमती लगभग 2 लाख 78 हजार तथा चांदी का 2 जोडी लच्छा किमती लगभग 60 हजार 1 जोडी पायल किमती लगभग 27 हजार 1 नंग करधन किमती लगभग 20 हजार 01 जोडी पायल किमती जगभग 03 हजार 01 नंग कटोरी किमती लगभग 500 सौ बिछिया 02 जोडी किमती लगभग 500 सौ चम्मच 03 नंग किमती लगभग 500 सौ की-रिंग 02 नंग किमती लगभग 02 हजार चुडा 02 जोडा किमती लगभग 01 हजार मुकुट 01 जोडी किमती लगभग 02 हजार तथा 02 नंग मोबाईल व घटना मे प्रयुक्त 02 मो.सा तथा लूट के नगदी रकम 90 हजार को अपने एचडीएफसी बैंक के खाता मे जमा करना एवं 1300 रूपये जुमला किमती 734000 लगभग व 01 नग देशी कट्टा आरोपी के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा का सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इन पुलिस कर्मचारियों की भूमिका रही महत्वपूर्ण

उक्त कार्यवाही मे थाना लोरमी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव, सायबर प्रभारी उप निरी. नंदलाल पैकरा, उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले, प्र.आर. बालीराम ध्रुव, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, आर. भेषज पाण्डेकर, राजू साहू, गिरीराज परिहार, अब्दुल रियाज, हेमसिंह ठाकुर, महेन्द्र सिंह, देवी नवरंग, राकेश बंजारा, अतुल सिंह, नागेश साहू, पवन गंधर्व, सुनील भास्कर, युगलकिशोर उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रहा।

क्राईम हिस्ट्री :-

उक्त दोनो आरोपियों द्वारा वर्ष 2013 में गैंगस्टर उपेन्द्र सिंह उर्फ कबरा को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए ट्रेन हाईजैक किया गया था एवं वर्ष 2014 में दुर्ग जिले में ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुई रॉबरी की घटना में हथियार उपलब्ध कराया गया था। उक्त आरोपियों द्वारा कोरबा, राजनांदगांव एवं अन्य जिलों में भी लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधो को अंजाम दिया जा चूका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *