Blog

आखिर कौन होगा बिलासपुर जिला पंचायत का अध्यक्ष

महिला या पुरुष इसका सस्पेंस बरकरार

बिलासपुर। जिला पंचायत का अध्यक्ष कौन होगा यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।भले ही एससी वर्ग से बनेगा यह सभी को मालूम है लेकिन महिला होगा कि पुरुषा यह सस्पेंस बरकरार है।

बता दे जिला पंचायत के अध्यक्ष को लेकर कश्मकश बना हुआ है। जाहिर सी बात है
की अगले महीने के पहले सफ्ताह तक अध्यक्ष की कुर्सी किसी न किसी को मिल सकती है।इसके लिए महिला को देखा जा रहा है या फिर पुरुष को तब रहस्य अभी तक बना हुआ है।
बता दे कि निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म हो चुका है। आचार संहिता को भी हटा लिया गया है। जिला पंचायत के 17 जीते हुए प्रत्याशियों ने अलग अलग चरण में प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लिया है।

*मस्तूरी से कई दिग्गज हारे और जिनकी उम्मीद नहीं वो जीते*

जिला पंचायत के चुनाव में ऐसे कई लोग चुनाव जीते है जिनकी किसी तरह की कोई उम्मीद नहीं थी।कांग्रेस और भाजपा से जुड़े दिग्गज नेता चुनाव में हारकर अपना मुंह लटका लिए है।चूंकि जिला पंचायत एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।इसलिए इसमें कई दिग्गजों के अपना भाग्य आजमाया लेकिन कई दिग्गजों का भाग्य साथ नहीं दिया बल्कि उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

*भाजपा के राजेश और अरुणा  के नाम की बन सकती है सहमति*

देखा जाए तो जिला पंचायत चुनाव में एक कद्दावर नेता राजेश सूर्यवंशी ने भी चुनाव में जीत हासिल की है। और इसी तरह भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा सूर्या ने जीत हासिल की।चूंकि दोनों प्रत्याशी भाजपा से जुड़े हुए है इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों में से किसी एक पर मुहर लग सकती है।

*जिला पंचायत में भाजपा के 9 प्रत्याशी जीते है चुनाव,जबकि कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर 8 ने परचम लहराया है*

जिला पंचायत के चुनाव में एक तरह से देखा जाए तो जिनको उम्मीद रही कि वे चुनाव जीतकर अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगे। लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया और अब वे खुद को कोस रहे है।जिले में 17 जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीतकर आए है।जिसमें 9 सदस्य तो भाजपा से जुड़े हुए है तो जाहिर है कि भाजपा के पक्ष में जायेंगे लेकिन इसमें कांग्रेस और निर्दलीय मिलाकर भी 8 सदस्य जिला पंचायत का चुनाव जीतकर आए हुए है।इसलिए कांग्रेस चाहती है कि अन्य किसी न किसी को खींचकर उपाध्यक्ष पद के लिए अपने पक्ष में मतदान करवाया जाए।
ताकि किसी न किसी तरह से उनका भी दबदबा जिला पंचायत में कायम रहे।

*अगले महीने के पहले सफ्ताह में होगा फैसला*

राजनीतिक सूत्रों की माने तो अध्यक्ष की कुर्सी के लिए रायपुर तक दौड़ लगाया जा रहा है।हालाकि इसमें जिले के एक कद्दावर नेता का चलेगा ।जो जिनको आशीर्वाद देंगे वो उस कुर्सी का हकदार रहेगा।इसके बाद भी एक दो सदस्य अपने स्तर से अध्यक्ष की कुर्सी पाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *