Blog

चाकू रखने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले मे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत् चाकूबाजी की घटनाओ को रोकने के लिए चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम मे सिरगिट्टी पुलिस ने टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखकर संदिग्धों की सरप्राइज चेकिंग की। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस काली मंदिर के सामने मन्नाडोल रोड के पास घेराबंदी युवक को दबोचा। पकड़े गए युवक की तलाशी ली गई तो उसने अपना नाम
राजकुमार उर्फ बिल्ली मानिकपुरी पिता भानूदास मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी तिफरा का होना बताया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ ।पकड़े गए युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *