Blog

एक और महिला चिकित्सक ने दिया बयान,सामने आने लगी अन्य पीड़िताएं

मेडिकल कॉलेज के एचओडी ने अन्य महिला डॉक्टर को भी किया था प्रताड़ित

बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर ने जिस मेडिसिन विभाग के एचओडी पंकज टेंभूर्णिकर के ऊपर प्रताड़ना और अनुचित स्पर्श का आरोप लगाया था ।एचओडी के खिलाफ प्रताड़ना के अन्य मामले भी सामने आए हैं। पीड़िता के अलावा एक अन्य महिला डॉक्टर ने भी थाने पहुंचकर डॉक्टर पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर नौकरी छोड़ने का बयान दिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमडी मेडिसिन सेकंड ईयर की छात्रा के एफआईआर दर्ज करवाने के बाद अन्य पीड़िताएं भी सामने आ रही है। सिम्स मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में एमडी मेडिसिन द्वितीय वर्ष की छात्रा ने मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी। एमडी मेडिसिन की सेकंड ईयर में अध्यनरत जूनियर डॉक्टर की शिकायत के अनुसार पिछले आठ माह से मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर टेंभूर्णिकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। आपातकालीन ड्यूटी के दौरान उनसे मौखिक दुर्व्यवहार करने के अलावा उन्हें अनुचित तरीके से स्पर्श करते हैं। और तो और उनका फोन उनसे लूट कर पटककर तोड़ दिया था। इसके अलावा सिम्स में दुश्मनी के तहत कार्य करने का वातावरण विभागाध्यक्ष के द्वारा बनाया गया है। अन्य छात्राओं की भी इस तरह की शिकायत एचओडी के खिलाफ रही है।

शिकायत पर पहले गंभीरता से सिम्स प्रबंधन ने कार्यवाही नहीं की

पीड़िता जूनियर डॉक्टर की शिकायत पर पहले गंभीरता से सिम्स प्रबंधन ने कार्यवाही नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन से इस मामले में मदद मांगी। छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन ने इस मामले में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की। मामले को तूल पकड़ता देखकर यह मामला 5 सदस्यीय समिति के समक्ष रखा गया। इसके अलावा सिम्स के डीन डॉक्टर रमणेश मूर्ति ने एक बैठक बुला डॉक्टर पंकज टेंभूर्णिकर को केवल परीक्षा कार्य से अलग करने जैसी दिखावे की मामूली कार्यवाही कर दी थी। इसके बाद पीड़िता ने उचित कार्यवाही के लिए कोतवाली थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शिकायत लेकर किया था अपराध दर्ज

शिकायत को संज्ञान में लेकर कोतवाली पुलिस ने सिम्स के मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉक्टर पंकज टेंभूर्णिकर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।जिसके बाद जांच शुरू हुआ.जांच होते देख पुलिस के पास और भी लोग बयान देने पहुंचे।

पहली घटना के बाद अब दूसरी पीड़ित छात्राएं भी आने लगी सामने

यह मामला सामने आने के बाद दूसरी पीड़ित छात्राएं भी सामने आ रही हैं। सिम्स से नौकरी छोड़ चुकी एक महिला चिकित्सक भी मीडिया के माध्यम से जानकारी लगने पर कोतवाली थाने पहुंची। उन्होंने बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि वे जूनियर रेसिडेंट के पद पर मेडिसिन विभाग में कार्यरत थी। उन्होंने बताया कि पंकज टेंभूर्णिकर के अभद्र और अमर्यादित व्यवहार के चलते उनका सिम्स में कार्य कर पाना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने डीन से भी इसकी शिकायत की थी पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मानसिक रूप से प्रताड़ित होते हुए एवं डॉक्टर पंकज टेंभूर्णिकर विभागाध्यक्ष मेडिसिन के सिम्स में महत्वपूर्व पद पर रहने के कारण असुरक्षित होने एवं भय के वातावरण में सिम्स में अपनी सेवाएं देने में खुद को असमर्थ बता जूनियर रेसिडेंट मेडिसिन विभाग के पद से त्यागपत्र देना पड़ा। इस तरह के खुलासे होने के बाद अब और भी छात्राएं सामने आने की संभावना है। दो पीड़िताओं की तरह आगे चलकर अन्य पीड़िताओं के भी सामने आने की आशंका है।

निष्पक्ष जांच हेतु विशाखा कमेटी की अध्यक्ष बदली गई

छात्रा के उत्पीड़न के मामले में बवाल मचा तो सिम्स में विशाखा समिति की अध्यक्ष को भी निष्पक्ष जांच हेतु बदल दिया गया है। पूर्व में विशाखा समिति की अध्यक्ष डॉक्टर संगीता जोगी थीं। अब ईएनटी विभाग की एचओडी डॉ आरती पांडे को नया अध्यक्ष बनाया गया है।जिनके नेतृत्व में जांच होगी।

समिति के अध्यक्ष बदलने से न्याय की उम्मीद जगी

अब विशाखा समिति की अध्यक्ष बदलने से निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की उम्मीद पीड़िताओं में बंध गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *