Blog

गुड़ फैक्ट्री के मजदूर पैसो को लेकर आपस में भिड़े, विवाद इतना बढ़ा कि दो भाइयों ने मिलकर कर दी हत्या

पेन्ट के जेब से पैसा निकालने की बात पर युवक की हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/ मुंगेली।
गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाले यूपी के मजदुर आपसे में पैसा को लेकर भीड़ गए।विवाद इतना बढ़ गया कि दो भाइयों ने मिलकर एक की हत्या कर दी और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।पुलिस ने यूपी भागने वाले दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

लोरमी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बृजलाल मरावी पिता चैन सिंह मरावी जाति बैगा उम्र 20 वर्ष मजूरहा चौकी खुड़िया लोरमी मुंगेली का रहने वाला है जो गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास थाना चिल्फी जिला मुंगेली को होली त्यौहार होने से स्थानीय सभी मजदुर अपने-अपने गांव चले गये थे। प्रार्थी और चिंटू कश्यप, सोनू उर्फ जावेद, रविंन्दर कश्यप, दीपक कश्यप, सचिन कुमार कश्यप, धर्मेंदर कश्यप सभी एक ही गांव सुरूरपुर थाना बागपात यूपी के रहने वाले है जो वर्तमान मे गुड़ फैक्ट्री ग्राम कान्हरपुर चौक के पास चिल्फी मुंगेली में रहकर मजदुरी का काम करते है।होलिका दहन की रात करीब 10 बजे सभी मिलकर गुड़ फैक्ट्री के तखत में बैठ कर शराब पिये फिर खाना खाये । इस दौरान रविन्द्र कश्यप बोला कि मेरे जेब में रखे 30 हजार रूपये को सोनू उर्फ जावेद और चिंन्टू कश्यप तुम लोग मेरे पैसे को निकाले हो और पैसा कहां छुपाये हो बताओं,यह कहकर गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।जब बात बढ़ने लगी और माहौल गरमाता देख रविन्द्र और उसका भाई दीपक कश्यप दोनों एक होकर सोनू उर्फ जावेद और चिन्दु कश्यप को फैक्ट्री के अंदर रखे गुड़ खोने के लोहे के खुरपा तथा बांस के डण्डों से दोनों की लगातार पिटाई की,इस दौरान वहां मौजूद धर्मेंद्र और सचिन ने दोनों का बीच बचाव करने पहुंचे तो रविन्द्र और दीपक ने तुम लोगों भी इसमें शामिल हो कह कर बांस के डण्डा तथा लोहे के खुरपे से दोनों के साथ मारपीट किया। मारपीट से सोनू उर्फ जावेद के हाथ पैर शरीर तथा सिर में गंभीर चोंट लगने से गुड़ फैक्ट्री के सामने पुरानी सोसायटी के पास मौत हो गई । जबकि चिंन्टू के सिर हाथ पैर चेहरे में काफी गंभीर चोट आई है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना बीच बचाव करने आए दोनों युवकों ने ग्रामीणों को दी

पुलिस ने बताया कि इस हत्या की घटना की सूचना बीच बचाव करने पहुंचे दोनों युवकों ने जब मार खाया तो सबसे पहले इसकी सूचना ग्रामीणों को।फिर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।तब पुलिस पहुंचे और यूपी भागने वाले आरोपी तत्काल पकड़ा गए।

फरार होने की फिराक में थे आरोपी, अब पुलिस गिरफ्त में

पुलिस ने बताया कि आरोपी रविन्द्र एवं दीपक उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में थे जिसे पुलिस टीम में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया है।पुलिस ने जब पुछताछ किया तो दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से घटना मे शामिल लोहे खोने का खुरपा, बांस की डण्डा जप्त कर विधिवत गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *