Blog

प्रयागराज से कल्पवास वापसी पर शिव शंकर , पुष्प लता वर्मा के निवास पर पांच कुंडी गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए शहर के श्रद्धालु जन

आर एस एस तथा नामदेव समाज के प्रबुद्ध जनों ने शिव शंकर तथा पुष्प लता वर्मा का सम्मान किया

बिलासपुर। प्रयागराज से महाकुंभ में कल्पवास से वापसी आने पर आज श्री शिव शंकर वर्मा तथा पुष्प लता वर्मा के निवास पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के प्रबुद्ध जनों तथा नामदेव समाज के लोगों ने गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर मां गंगे की आराधना की। जबड़ा पारा सरकंडा स्थित निवास में आयोजित गायत्री महायज्ञ के पश्चात शिव शंकर वर्मा तथा पुष्प लता वर्मा का सम्मान भी किया। तथा उनसे आशीर्वाद भी लिया। सभी श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद का वितरण भी किया गया। शिव शंकर वर्मा ने महाकुंभ में कल्पवास में एक महीने बिताए तथा महाकुंभ की जानकारी देते हुए कहा कि प्रयागराज में 1 महीने का कल्पवास करने के बाद हम वापस आए और आज हमारे निवास में पांच कुंडीय गायत्री का आयोजन किया गया। हमारे निवास पर सभी बंधु बांधों को सभी हमारे समाज के लोगों पड़ोसियों को एवं शहर की प्रतिष्ठित नागरिकों स्वजाति बंधु परिवार के सभी परिजनों को बुलाया गया था और आज का कार्यक्रम बहुत अच्छा संपन्न हुआ । शिव शंकर वर्मा तथा पुष्प लता वर्मा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि गायत्री परिवार के द्वारा पांच कुंडी विषद गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर मेरा प्रयागराज में जाना सफल हुआ । गंगा मैया का आशीर्वाद आप सबके ऊपर में बरसता रहे सब के ऊपर अमृत की वर्षा होती रहे यही मेरी कामना है। शिव शंकर वर्मा तथा पुष्प लता वर्मा ने 2012 ,2019 और 2025 में मां गंगा की आराधना करने के लिए महाकुंभ में पहले भी पूजा अर्चना कर चुके हैं। इनके द्वारा 1 महीने का कल्पवास महाकुंभ में किया जाता है। कल्पवास को लेकर वर्मा परिवार ने बताया कि प्रयागराज में 1 महीने मेंजो 64 करोड लोग मां गंगा की पूजा करने पहुंचे तथा डुबकी भी लगाया। यह तो कल्पवास जो है गंगा मैया का आशीर्वाद लेने के लिए लोग यह शास्त्र में कहा गया है कि जो कल्पवास करता है उसकी आत्मा शुद्ध हो जाती है उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है और गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गंगा स्वर्ग से स्वर्ग में पाताल में और पृथ्वी लोक में गंगा मैया ने सबका आशीर्वाद दिया। सब जगह जाकर दर्शन के दिया उनहोने बतायाजो कल्पवास करता है उसको सब प्रकार की सब सुख शांति, बहुत कुछ मिलता है । जिसे हम बयान नहीं कर सकते। बाकी सब की सबसे बड़ी चीज कल्पवास पर कहना मतलब आईना दिखाने के समान है। इस अवसर पर पार्षद विजय ताम्रकार ने भी कल्पवासी शिव शंकर वर्मा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। और उन्हें श्रीफल शाल से सम्मानित किया।

पार्षद विजय ने कहा कि चुनाव के समय हम बहुत सारे लोग प्रयागराज महाकुंभ स्नान नहीं कर पाए लेकिन प्रयागराज से कल्पवास से लौटकर शिव शंकर वर्मा तथा पुष्प लता वर्मा जी ने हम सबको यहां गंगा स्नान कर दिया। सरकंडा में यह बहुत बड़ा आयोजन है। ज्वाला प्रसाद नामदेव तथा शिवकुमार वर्मा ने भी कल्पवासी शिव शंकर वर्मा को सम्मानित करते हुए उनके कल्पवास से अभी भूत हुए। आज गायत्री महायज्ञ के अवसर पर शिव शंकर वर्मा जी के निवास में आज समाज के समाज एवं शहर के गणमान्य नागरिक काफी संख्या में पहुंचे थे जिसमें प्रमुख रूप से सरकंडा क्षेत्र के पार्षद विजय ताम्रकार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से दिलीप शर्मा जी, कपिल शर्मा जी प्रफुल्ल शर्मा जी, शांतनु मुखोपाध्याय जी, गणपति रॉयल जी, छेदू सिंह ठाकुर, बृजेंद्र शुक्ला जी, अखिल भारतीय नामदेव छत्रीय महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेवजी, नामदेव समाज के प्रमुख शिवकुमार वर्मा जी, उषा वर्मा, एनपी नामदेवजी,सुथा नामदेव,एसपी नामदेव, अनिल नामदेव, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव दिनेश, सीमा श्रीवास्तव, विमला वर्मा, अखिलेश नामदेव, केपी नामदेवजी, ज्योति नामदेव,अखिल वर्मा, अलका वर्मा, राजकुमार चौधरी जी, शिवराम चौधरी, ज्योति चौधरी,उमेश नामदेव, अनिल वर्मा, कल्पना वर्मा,गणेश नामदेव, राजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, राजेश्वर नामदेव, सुषमा नामदेव, अमित नामदेव, आलोक नामदेव, श्रेया नामदेव, करुणा नामदेव, अनुराधा नामदेव, साधना नामदेव, अजय नामदेव, विकास वर्मा, सुभाष नामदेव, हरीश नामदेव, के अलावा काफी संख्या में प्रबुद्ध जन शामिल हुए।

होली पर्व की दी बधाई

नामदेव समाज ने आज शिव शंकर वर्मा के निवास पर होली मिलन कार्यक्रम काआयोजन किया। गायत्री महायज्ञ के बाद समाज के सभी प्रबुद्ध जनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाईदी। नामदेव समाज के प्रमुख ज्वाला प्रसाद नामदेव, शिवकुमार वर्मा, एनपी नामदेव, राजकुमार चौधरी, शिवराम चौधरी, उमेश नामदेव अनिल वर्मा गणेश नामदेव, अमित नामदेव अजय नामदेव , अनिल नामदेव अशोक नामदेव, राकेश वर्मा एवं समाज के प्रबुद्ध जनों ने एक दूसरे को गुलाटी का लगाया तथा शिव शंकर वर्मा को भी गुलाल लगाकर नारियल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया पुष्प माला से स्वागत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *