Blog
8 साल से गौ तस्कर का फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर गौ तस्करी पर अंकुश लगाने तथा गौ तस्करी से संबंधित प्रकरण की स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में पचेपड़ी पोल्स को मुखबीर से सूचना मिली कि गौ तस्करी का स्थाई वारंटी राकेश जायसवाल पिता पूनम चंद जायसवाल उम्र 21 वर्ष बाणगंगा इंदौर मध्य प्रदेश में घूम रहा है।सूचना पाकर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची और फरार आरोपी स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया । जिसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।