Blog

बुलडोजर चलने से पहले हंगामा,विवाद…..नाराज महिलाओं ने एक स्वर में कहा मत लीजिए गरीबों की बददुआ

तोड़फोड़ में लिंगियाडीह के लोगो ने जमकर मचाया हंगामा

कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्षद बोले,बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने किया जा रहा बड़ा खेल

बिलासपुर। नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को दूसरे दिन भी जारी रखा।और अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 200 के आसपास दुकान और मकानों को ढहा दिया। हालाकि इस बीच जमकर हंगामा और विवाद हुआ लेकिन फिर भी निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई कर ही दिया।

बता दे कि लिंगियाडीह में पहले दिन लगभग 100 दुकान और मकान को तोड़ा गया इसके बाद दूसरे दिन भी लगभग 100 से अधिक दुकान और मकानों को तोड़ा गया। जिसके कारण भयंकर हंगामा नहीं बल्कि जमकर विवाद हुआ और रहवासियों ने नगर निगम की गाड़ियों को रोककर कार्रवाई करने का विरोध किया। वर्षों से रहने वालो ने कहा है कि रात को नोटिस देकर सुबह तोड़ने आ गए थे।जिसके कारण अपने रिश्तेदारों के घरों में जाकर रहना पड़ा है।


इधर नगर निगम ने जब एक मकान को एक्सीवेटर से तोड़ने के लिए पहुंचा तो भीड़ ने निगम के अमले को घेरकर धमकी दी और धक्का-मुक्की की जिससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। जिसे देखते हुए पुलिस बल की संख्या और बढ़ाई गई।

मकान नहीं मिलने से नाराज महिलाओं के खोला मोर्चा

कार्रवाई के दौरान मकान न मिलने से नाराज महिलाओ ने भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा को जमकर खरी खोटी सुनाई और विवाद करते हुए नगर निगम को कोसा।आक्रोशित महिलाओं ने यह तक बोल दिया कि गरीबो की बद्दुआ न ले । और गरीबों के हक को न मारे। जब मकान तोड़े है तो मकान देना भी चाहिए।

अफसर बोले मकान दिया गया,महिलाएं बोली अफसर बोल रहे झूठ

नगर निगम के अधिकारी खजांची कुमार ने बताया कि जिनका मकान तोड़ा गया है उनको मकान दिया जा रहा है।और धीरे धीरे करके शिफ्ट किया जा रहा है जबकि महिलाओ ने कहा है कि अफसर झूठ बोल रहे है उन्हें मकान अभी तक नही मिला है। आखिर वे अपने परिवार को लेकर कहां जाएं। जबकि तोड़ने के पहले गरीबों को मकान देना था और व्यवस्था के तहत घर खाली करके चले जाते।उसके बाद तोड़ते रहते।

करोड़ों की योजना है तैयार

निगम के जोन कमिश्नर ने बताया कि वसन्त
विहार चौक से अपोलो हॉस्पिटल के अंतिम छोर तक 80 करोड़ की लागत से चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत हो चुका है। नाले के पुलिया को भी चौड़ा किया जा चुका है। इसके अलावा सवा 3 करोड़ से चारो ओर डामरीकरण और 1 करोड़ की लागत से खाली कराये गए जगह पर गार्डन के निर्माण की प्लानिंग है। उन्होंने बताया कि करीब 200 मकान और दुकाने जो सड़क के दायरे में आ रही थी उन्हें तोड़ा गया है 25-30 लोगो को विस्थापन नियम के तहत मकान दिए गए है।

लिंगियाडीह के पार्षद का आरोप,बोले बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने किया जा रहा बड़ा खेल

कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह अभियान सिर्फ बड़े लोगों को लाभ पहुंचाने और रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।इसके लिए ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है।जबकि यहां पर कई वर्षों से गरीब परिवार अपना जीवन यापन करके जिंदगी जी रहे थे।जिनको नगर निगम ने भाजपा नेताओं के कहने से बेघर कर दिया है।

लिंगियाडीह के लोग बोले,दुकान और मकान टूटने पर बोले थे कि जो टूटेगा वो मिलेगा,लेकिन नहीं दिए

लिंगियाडीह के लोगो के नाराजगी व्यक्त करते हुए बोले,की नगर निगम ने जब सर्वे किया था तो बोले थे कि जिनका जो भी मकान और दुकान टूटेगा अंकों उसी हिसाब से मकान और दुकान दिया जायेगा।लेकिन तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद भी किसी को दुकान और मकान नहीं दिया गया बल्कि सभी लोग बेघर हो गए है। पूरा धंधा चौपट हो गया है।लोग मजबूरी में रिश्तेदारों के घर जाकर रहने को मजबूर हो रहे है।

लगातार होगी कार्रवाई,बेजाकब्जा हटाने चलाया जा रहा अभियान

नगर निगम के खजांची कुमार का कहना है की बेजाकब्जा हटाने के लिए नगर निगम का यह अभियान जारी रहेगा और जब तक भेजा कब्जा नहीं हटेगा तब तक अभियान चलता रहेगा इसके लिए अभी एक दो दिनों तक अभियान जारी रहेगा।बल्कि आमजनों से अपील भी की गई है कि अपने दुकानों से समान को हटा ले और मकान में रखे हुए समानों को कही और शिफ्ट कर दे।अन्यथा तोड़फोड़ में कुछ होगा तो नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *