Blog

अटल विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र आंदोलन

कुलसचिव डॉ. दुबे का किया गया पुतला दहन,

बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रशासन की कथित मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उग्र आंदोलन करते हुए प्रभारी कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे का पुतला फूंका और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। जब वे कुलसचिव से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया और छात्रों को रेस्टिगेट करने व FIR दर्ज कराने की धमकी दी। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वित्तीय अनियमितताओं और संसाधनों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। एल्युमिनी एसोसिएशन के सचिव सूरज सिंह राजपूत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं से बेखबर है और केवल अपनी छवि बनाने व कोष के दुरुपयोग में लगा हुआ है। छात्रों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों की भर्ती, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रशासनिक भ्रष्टाचार रोकने की मांग की गई।
इस दौरान पुलिस बल की भारी तैनाती रही, जिससे छात्रों और पुलिस के बीच कई बार झड़पें भी हुईं। आंदोलन में विशेष रूप से सूरज सिंह राजपूत, नीरज यादव, स्वप्निल, सौरभ दुबे, आयुष खांडेकर समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *