चाचा-भतीजे ने महिला के साथ की दबंगई
महिला पर किया जानलेवा हमला
पीड़ित महिला ने रतनपुर थाना में की शिकायत
बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगी में चाचा-भतीजे की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रतिराम मरावी और उसका भतीजा आनंद मरावी एक महिला के घर में जबरन घुसकर न केवल तोड़फोड़ करते हैं, बल्कि टंगिया के बेंट से बेरहमी से पीटते भी हैं।
पीड़ित महिला ने रतनपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।इसमें पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज कराया है।महिला ने बताया कि बेवजह मारपीट करने वाले लोग मोहल्ले के है जिन्होंने बिना कारण के मारे है और घर घुसकर मारे है।फिर भी पुलिस ने बिना जांच किए और मामली धाराओं के तहत के अपराध दर्ज किया है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। इससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए, और उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश है।इधर महिला के
पक्ष में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पीड़िता और उसका परिवार इस हमले के बाद दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।