जल संसाधन विभाग के EE को हटाने की मांग की लिपिक संघ ने

लिपिक को प्रताड़ित करने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश ना मानने का मामला
बिलासपुर। छग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने कोरबा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस एल द्विवेदी को तत्काल हटाने की मांग की है संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि श्री द्विवेदी शासन के नियमों को ताक में रखते हुए कार्यालय में प्रशासनिक आतंक बाद के रुप में कार्य कर रहे है नियम के विपरीत संलग्नी करण करना, सीनियर कर्मचारी को प्रताड़ित कर दूसरे मुख्यालय के कर्मचारी से कार्य लेना और इनके विरुद्ध आवाज उठाने वालें कर्मचारीयों से दुर्व्यवहार इनकी आदत में शुमार है इस आशय की शिकायता संभागीय कार्यालय में पदस्थ दुरेश चौहान द्वारा संघ से की जिसके अनुसार संभागीय कार्यालय में सबसे सीनियर कर्मचारी दूरेश चौहान की जगहबिलासपुर मुख्यालय में पदस्थ कर्मचारी से कार्य लेने सहित प्रताड़ित करने की बात संघ के संज्ञान में आई, संघ द्वारा उच्चाधिकारी मुख्य अभियंता बिलासपुर से इसमामले की शिकायत की गई जिसपर मुख्य अभियंता द्वारा सीनियर कर्मचारी दूरेश चौहान को वरिष्टता के आधार पर कार्य लेने का आदेश प्रसारित किया जिसे कार्यपालन अभियंता ने मानने से इंकार कर दिया, संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया कि श्री द्विवेदी की छवि एक भ्रष्ट, नाकाबिल एवं दुर्व्यवहार करने वालें आधिकारी की है संघ ने मुख्य मंत्री, जल संसाधन मंत्री से मांग की है किकर्मचारी विरोधी भ्रष्ट कार्य पालन अभियंता को तत्काल संभागीय कार्यालय कोरबा से स्थानांतरित किया जाए, लिपिक संघ द्वारा मांग पूरी ना होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है