लोयला स्कूल के छात्र पर जानलेवा हमला करके फरार होने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। लोयला स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पर जानलेवा हमला करने वाला एक और फरार आरोपी गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा रहा है। इसके पहले सरकंडा पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी श्रीजय कश्यप पिता सतीश कुमार कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी निखिलेश्वरम कालोनी जबड़ापारा ने 29 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई लक्ष्य कश्यप लोयला स्कूल में कक्षा 9वीं पढ़ रहा है जो इसे फोन कर लेने के लिए स्कूल आने के लिए बोला तब वह कार से अपने भाई श्रीयांक कश्यप के साथ लक्ष्य कश्यप को लेने लोयला स्कूल पहुंचकर गेट के सामने जाकर इंतजार कर रहा था तभी कान्हा साहू इसे अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम लक्ष्य के भाई हो क्या तब वह हां कहने पर विवाद करते हुये अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर इसके कालर को पकड लिया और पीछे से नकुल यादव आया और्र इंट उठाकर सिर के पीछे मार दिया तभी इसके भाई श्रीयांक कश्यप बीच बचाव आया तो कान्हा साहू श्रीयांक कश्यप के गला को पकड़ कर जमीन में गिरा दिया और उसके साथी लोग लात घूसा से मारपीट करने लगे, इसी बीच कान्हा साहू और हर्ष चाकू निकालकर भाई श्रीयांक कश्यप को हत्या करने के नियत श्रीयांक के पेट, कुल्हे के पास मारकर चोंट पहुंचाये हैं, खून निकलते देख कान्हा साहू, अपने साथी समीर साहू हर्ष व अन्य के साथ मोटर सायकल से भाग गये हैं। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की जिनसे 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है।एक अन्य की तलाश जारी थी। पुलिस ने आरोपी हर्ष उपाध्याय एवं समीर साहू को घटना के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया था।जबकि मामले में आरोपी अमित सूर्यवंषी एवं नकुल यादव व अन्य आरोपी फरार थे जिनकी तलाश की जा रही थी । इसी बीच पुलिस ने 3 दिन पहले आरोपी अमित सूर्यवंषी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।जबकि फरार आरोपी नकुल यादव की खोजबीन करके आज गिरफ्तार किया गया जिसे कोर्ट में।पेश करके जेल दाखिल कर दिया गया है