Blog

वेल्डिग मशीन, किराना दुकान सामान व नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

दो अलग-अलग चोरी के मामले फरार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार

बिलासपुर ।किराना दुकान और वेल्डिंग दुकान में चोरी करने
वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।

रतनपुर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अर्जून सिंह निवासी अंधियारीपारा व उमेश कुमार साहू निवासी नेवसा ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि तिवरता कोल वाशरी अंधियारीपारा लिम्हा के पम्प हाउस में रखे वेल्डिंग मशीन को और नेवसा के किराना दुकान में रात में किराना सामान व नगदी रकम 3800 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थियों की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर चोरी गई मशरूका व अज्ञात चोरी की खोजबीन करने के लिए रतनपुर पुलिस जुटी रही।
इसी बीच रतनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि घटना के 2 आरोपियों को रतनपुर पुलिस में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया था। लेकिन अन्य कुछ आरोपी फरार थे।जिनकी तलाश की जा रही थी। आज पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बाकी के फरार आरोपी
अभिषेक ऊर्फ निक्कू कश्यप पिता संजय कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी गिधौरी
संदीप ऊर्फ छोटू कश्यप पिता अश्वनी कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी छॉधीपारा गिधौरी और प्रकाश ऊर्फ बवना यादव पिता स्व. भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी शिव चौक गिधौरी घर में होने की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड
पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *