पीडब्लूडी अब डिवाइडर बनाने का करेगा काम
पुराने हाईकोर्ट रोड का संवरेगा सड़क,बनेगा डिवाइड, स्ट्रीट लाइट,हरियाली से दिखेगा सुंदर
गांधी चौक से लेकर तारबाहर तक डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा डिवाइडर
बिलासपुर।शहर की सड़को का चौड़ीकरण होने के बाद डिवाइडर लगाने का काम पीडब्ल्यूडी करने वाली है।इसके लिए राज्य सरकार से जो बजट आया है उससे कुछ जगहों पर डिवाइडर लगाकर आमजनों को आवागमन के लिए राहत जरूर मिलेगा।
इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट,हरियाली और सुंदर बनाया जायेगा।
बिलासपुर में ऐसे कई सड़क है जहां पर डिवाइडर की जरूरत सबसे ज्यादा होती है।
राज्य सरकार के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क चौड़ीकरण करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। लेकिन डिवाइडर बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर लिया गया है।
बता दे कि शहर के अंदर महत्वपूर्ण सड़को में से एक गांधी चौक से तारबाहर चौक तक डिवाइडर है लेकिन नाम मात्र का है।जिसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी है।
जिसमें इस बार मजबूत डिवाइडर लगाया जा रहा है। इसी तरह पुराना हाईकोर्ट रोड को करीब 15 साल पहले सड़क चौड़ीकरण किया गया था। चूंकि नए सिरे से काम करने में करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा।इसके लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा गया था,वहा से आदेश आने के बाद इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सीएस विंध्यराज ने बताया कि की गांधी चौक से तारबाहर रेलवे की सीमा तक सड़क का उन्नयन किया जाएगा। सवा किमी के इस सड़क के बीच डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही हरियाली का प्रबंध ठेकेदार के जिम्मे रहेगा। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से भेजे प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है और एक करोड़ 59 लाख 62 की प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया मे है।कार्यपालन अभियंता
सीएस विंध्यराज का कहना है कि अप्रैल अंत तक इस पर काम शुरू हो जाएगा। वर्ष 2000 मे छत्तीसगढ़ राज्य गठन के साथ हाईकोर्ट की स्थापना हुई तब इस सड़क की पहचान पूरे राज्य मे हाईकोर्ट रोड के रूप मे हुई थी। इसके साथ ही इस पर मानवीय दबाव बढ़ता गया। काफी साल हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भव्य और खूबसूरत स्वरूप मे शहर से दूर चकरभाठा मे स्थापित हो चुका। इसके बाद भी इस मार्ग की उपयोगिता मे कमी नहीं आई है। क्षेत्र कोचिंग हब बन चुका है, एक निजी और स्वामी आत्मानंद शासकीय कालेज मे पढ़ने वाले हजारों युवाओं से सड़क पर चहल पहल रहती है यह रास्ता बिलासपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन को जाता है। स्वाभाविक तरीके से दबाव झेलती सड़क का दर्जन भर जगहों पर पैच वर्क किया है। बताया जाता है सड़क कई स्थानों पर ऊबड़ खाबड़ हो गई है इसे समतल बनाने गांधी चौक से तारबाहर तक मजबूत कर डिवाइडर लगाया जाएगा। सड़क को सुंदर दिखने सौंदर्य का सामान लगाया जाएगा ।इस पूरे कार्य पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा।जिसके लिए विभाग ने तैयारिया शुरू कर दी है।
कार्यपालन अभियंता बोले,डेढ़ करोड़ से होगा पुराने हाईकोर्ट रोड का विकास
पुराने हाईकोर्ट रोड चूंकि काफी साल पहले बना था और अब वहां के डिवाइडर स्ट्रीट लाइट के साथ ही बीच सड़क पर हरियाली लाने पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे।जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।आने वाले दिनों में।इसका काम शुरू होगा और रख रखाव की जिम्मेदारी पूरी तरह से ठेकेदार की होगी।