Blog
सुकमा मुठभेड़ में अब तक कुल 16 नक्सलियों के शव हुए बरामद
सुकमा।मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK-47, SLR, INSAS राइफल, 303 राइफल रॉकेट launcher, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है l
मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल हो गए
घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है
*थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी।*
आज सुबह 8 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई l
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद l
मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना l
आस-पास क्षेत्र में अभी गश्त सर्चिंग अभियान जारी ।