Blog

पहले दिन रजिस्ट्रेशन और मेडिकल टेस्ट पूरा

बिलासपुर में 350 से अधिक बॉडी बिल्डर्स ने कराया नामांकन

बिलासपुर । रेल क्लब न्यू ऑडिटोरियम, तितली चौक में आयोजित 15वीं पुरुष, जूनियर, मास्टर एवं दिव्यांग नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ शनिवार को हुआ, जिसमें देशभर से 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले दिन सभी प्रतिभागियों का शारीरिक नामांकन, मेडिकल परीक्षण और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के अध्यक्ष स्वामी रमेश और महासचिव चेतन पठारे ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि फेडरेशन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं और प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने यह भी बताया कि बॉडी बिल्डिंग अब सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक करियर विकल्प भी बन चुका है, जिसमें युवा सरकारी सेवाओं के अलावा फिल्म, फैशन और फिटनेस इंडस्ट्री में भी अवसर तलाश सकते हैं। चैंपियनशिप का मुख्य आयोजन रविवार, 30 मार्च को होगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी फिटनेस और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे इस खेल को एक नई पहचान मिलेगी और युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *