Blog

ट्रांसपोर्टर हत्या मामले में SECL के सब एरिया मैनेजर समेत 16 लोगो के ख़िलाफ नामजद हुआ मामला दर्ज

थाना प्रभारी हुए लाइन अटैच

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर हुई खूनी झड़प में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया, जिससे स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खदान पर दबदबे को लेकर दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान हमलावरों ने ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हत्या के बाद पाली शहर में आक्रोश फैल गया है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले से इस विवाद की जानकारी थी, लेकिन समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई। रोहित के भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने पाली शहर को बंद रखने का ऐलान किया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।


पाली थाना क्षेत्र में कोयला खदान पर वर्चस्व को लेकर हुई खूनी झड़प में ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया, जिले के पाली में शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टर के दो गुटों के बीच गैंगवार की बड़ी घटना के मामले में 16 लोगो के ख़िलाफ नामजद हुआ

*नामजद हुआ मामला दर्ज*

आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।  इसमें एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

*पाली थाना प्रभारी हुए लाइन अटैच*

पाली के गैंगवॉर की इस घटना के बाद थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को लाइन अटैच कर दिया गया हैं।

*आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस*

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।जिनकी तलाश करने में मुखबिर तक लगा दी है।

*पाली में दहशत का माहौल*

पाली में तनाव की स्थिति काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है।इस घटना के बाद पाली में दहशत बना हुआ है और कई लोगों ने इस तरह की घटनाओं का विरोध किया है जिसमें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *