Blog

पीड़ित बोला,TI बोलते है जो करना है कर ले,ASI बोलते है जहां शिकायत करना है कर देना,जा तेरा रिपोर्ट नहीं लिखूंगा, मै किसी से नहीं डरता हूं….CCTV फुटेज का VIDEO वायरल होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही

खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले तथाकथित समाजसेवी का आतंक….एक दुकान के अन्दर घुसकर मारपीट व सामान की तोड़फोड़ की….VIDEO आया सामने…..CCTV का फुटेज हुआ वायरल

शिवरीनारायण पुलिस भी रिपोर्ट लिखने मे कर रही आनाकानी

जांजगीर चांपा ।धार्मिक नगरी शिवरीनारायण से एक घटना सामने निकलकर आ रही हैं। जिसमें एक  तथाकथित समाजसेवी और अन्य लोगों ने यश कंप्यूटर दुकान के अंदर घुसकर कर्मचारी से मारपीट व दुकान में  तोड़फोड़ किया, जिसका VIDEO जमकर वायरल हो रहा हैं।


दरअसल यह घटना दर्शाती है कि कैसे कुछ लोग समाजसेवा की आड़ में कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल हो रहे CCTV फुटेज में शिवरीनारायण के प्रकाश (बिल्लू) बंसल तथाकथित समाजसेवी व रवि गुप्ता और कीर्ति शर्मा ने मिलकर यश कंप्यूटर दुकान के अंदर घुसकर कर्मचारी से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की।
इतना ही नहीं दुकान के अंदर घुसकर सामान को तोड़फोड़ भी किया ,और तो और दुकान में काम करने वाले कर्मचारी  मणिशंकर साहू को लात घुसो से भी मारा उसके बाद कपड़ा को भी फाड़ दिया
पीड़ित मणिशंकर साहू ने आरोप लगाकर कहा है कि दुकान में रखे समान को भी उसके सिर पर जोर से फेका गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटे आई और वह खून से लथपथ हो गया।
मणिशंकर ने आरोपी लगाया है कि दुकान के   अंदर घुसकर गले से चेन और जेब मे रखे मोबाइल को भी लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि दुकान में  तोड़फोड़ करने के बाद तीनों ने धमकी देते हुए कहा कि दुकान अगर खाली नहीं करोगे तो तुझे और तेरे मालिक को जिंदा नहीं छोड़ेंगे,देखते है तेरे को कौन बचाने आता है, जो भी आयेगा उसको भी जान समेत मार डालेंगे,और तेरा लाश का भी पता नहीं चलेगा। CCTV फुटेज के आधार पर यह घटना 1 अप्रैल का हैं।
जिसमे पीड़ित ने थाना में अपनी समस्या बताई,लेकिन उसकी सुनवाई नही हुई।जिसके कारण अब यह वीडियो वायरल होने लगा है।और पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे है।

पीड़ित कर्मचारी ने इसकी लिखित शिकायत लेकर शिवरीनारायण थाना गया। उस वक्त थाना मे मौजुद ASI नरेंद्र शुक्ला ने शिकायतकर्ता की शिकायत को पहले सुना फिर पीड़ित को  गाली गलौज देते हुए और जमीन का पूरा कागज दिखाने को बोलकर थाने से भगा दिया।इतना ही नहीं पीड़ित ने यह भी बताया कि  ASI KA कहना था कि तेरा कोई रिपोर्ट नहीं लिखा जाएगा,और तेरे को मेरा जो उखाड़ना है वो उखाड़ लेना। यह कहकर पीड़ित को थाना से भगा दिया गया।

पीड़ित ने बताया कि थाना के बाहर वह  थानेदार का इंतजार करने लगा कुछ देर बाद  थाना प्रभारी भास्कर शर्मा थाना पहुंचे,पीड़ित ने फिर कुछ देर बाद थाना प्रभारी से मिलने उनके कमरे में गए।और पूरी घटना कि जानकारी दी,लेकिन थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने भी जमीन का संपूर्ण दस्तावेज लेकर आओ उसके बाद ही  रिपोर्ट लिखा जाएगा। अगर कागज नहीं देगा तो तेरा कोई रिपोर्ट नहीं लिखा जाएगा। पीड़ित ने आरोपी लगाकर यह कहा है कि थाना प्रभारी ने आईजी,एसपी  और जिसको जहां शिकायत करना है कर देना,में किसी से नहीं डरता न किसी की सुनता हूं यह कहकर थाना से भागा दिया।पीड़ित दुकानदार अब न्याय की आस लेकर अब इसकी शिकायत आईजी और एसपी के पास करने वाले हैं।

*CCTV फुटेज के बाद भी थाना प्रभारी ने नहीं लिया संज्ञान*

शिवरीनारायण पुलिस ने CCTV फुटेज को देखने और वीडियो वायरल होने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।जिसे देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।अन्यथा CCTV फुटेज से भी पुलिस कार्रवाई करके एक फर्ज निभा सकती है।

*हाईकोर्ट भी लेती है संज्ञान,बिना फटकार और बिना एप्रोच के कार्रवाई नहीं करती है पुलिस*

बिना एप्रोच और बिना फटकार के पुलिस अपराध दर्ज नहीं करती है। जबकि CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ लोग दुकानदार को धमकी दे रहे है और तोड़फोड़ कर रहे है।जहां एक तरफ हाईकोर्ट संज्ञान लेकर कार्रवाई करती है और फटकार लगाती है लेकिन स्थानीय पुलिस यह सब देखकर भी पीड़ित को थाना से भागा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *