Blog

न्यायधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद, आरक्षक की बदमाशों ने बीच सड़क पर दौड़ा–दौड़ा कर की पिटाई, पुलिस ने निकाला जुलूस

– न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है। एक बार फिर बदमाशों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। शहर के भीड़ भरे व्यस्ततम बाजार में आरक्षण और उसके साथी की बदमाशों ने दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी होली के दिन कोतवाली और तोरवा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी थी। बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला है।

Bilaspur बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। पुलिस आरक्षक की बदमाशों ने शहर के व्यस्ततम सदर बाजार क्षेत्र में बीच सड़क में बीते शाम दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दी। लाठी– रॉड से की गई पिटाई में आरक्षक के सर पर गंभीर चोट आई है और वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। पुलिस ने मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर वहीं जुलूस निकाला जहां उन्होंने घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोतवाली क्षेत्र और तोरवा क्षेत्र में पुलिस आरक्षकों की पिटाई हो चुकी है। वर्तमान का मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

परसदा निवासी 30 वर्षीय सतीश कुमार लोधी पिता द्वारिका प्रसाद लोधी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। उनकी वर्तमान पद स्थापना जिला अस्पताल में है। बीते सोमवार की शाम अपने दोस्त के साथ वह हेलमेट लगाकर बाइक में सदर बाजार गए थे। करोना चौक के पास बाइक सवार युवक लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए कट मार कर निकले। इस दौरान जो कौन है सतीश को बेवजह गालियां भी दी। सतीश ने सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और कट करने से दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त करते हुए समझाइश दी। पर बदमाश युवक विवाद पर उतारू हो गया। आरक्षक के अनुसार उसने अपने साथियों को बुला लिया। तत्काल ही बदमाश के साथी मौके पर लाठी और रॉड लेकर पहुंचे तथा आरक्षक और उसके दोस्त की पिटाई करने लगे।

हमला होता देख आरक्षक और उसका साथी जान बचाकर भागा तो बदमाशों ने उन्हें सदर बाजार के व्यस्ततम एरिया में बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा। किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो में बदमाश मारपीट करते हुए स्पष्ट ज्यादा आ रहे हैं। घायल ने बताया कि उसे पर हमला करने वाले लोगों को वह नहीं पहचानता। बदमाश हुआ कट मार कर उसे गाली देते हुए निकले, गाली देने का कारण पूछने पर 5 से 6 लोग मारपीट करने लगे। घायल आरक्षक में इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

कोतवाली सीएसपी आईपीएस अच्छा प्रमोद सबद्रा ने मीडिया को बताया कि आरक्षक सतीश कुमार लोधी पुलिस लाइन में पदस्थ है। उसकी ड्यूटी जिला न्यायालय में लगाई गई है। आरक्षक की शिकायत मिली है जिस पर कार्यवाही की गई है।

जहां की दबंगई वहीं निकाला जुलूस:–

पुलिस ने मामले में वीडियो के आधार पर तलाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाश के नाम जैद और सैफ है। दोनों बदमाश प्रवृत्ति के हैं और पूर्व में अभी उनके खिलाफ मारपीट की शिकायत मिलती रही है। मुख्य बाजार में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर दोनों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उसी बाजार और सड़क पर उनका जुलूस निकाला है जहां उन्होंने दहशतगर्दी फैलाते हुए मारपीट की थी। उनके अन्य साथियों के भी तलाश पुलिस कर रही है। बता दे इससे पहले भी होली के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस के महिला व पुरुष आरक्षक की बदमाशों ने पिटाई कर दी थी। तोरवा थाना क्षेत्र में भी उसी दिन आरक्षक से मारपीट की घटना को अंजाम बदमाशों ने दिया था। कोतवाली थाना के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को वही तोरवा थाना क्षेत्र के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *