कांग्रेसी बोले कलेक्टर और एसएसपी से,अपोलो के चेयरमेन,डॉक्टर और जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ हो एफआईआर

फर्जी डॉक्टर और अपोलो के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
कांग्रेसियों ने कहा,सुनवाई नहीं हुई तो आगे होगा बड़ा आंदोलन
बिलासपुर। अपोलो हॉस्पिटल के पूर्व फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमाँदित्य उर्फ़ नरेंद्र जान केम ने अपोलो हॉस्पिटल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के किए गये ऑपरेशन में घोर लापरवाही और इसके चलते हुई उनकी मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस का चरणबद्ध आंदोलन अपोलो के लिए संकट बन गया है। अपोलो और सरकण्डा थाने में प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियो के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कलेक्टर को शिकायत का पुलिंदा सौप दिया है। कांग्रेसियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देकर अपोलो के फर्जी डॉक्टर, चेयरमेंन और जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।कलेक्टर से मिलने पहुंचे कांग्रेसियों ने कहा है कि अपोलो में न जाने कितनी मौत हुई होगी।इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार अपोलो प्रबन्धन है और उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।ताकि अन्य किसी मरीजों के साथ ऐसी घटना न हो सके।
इसके साथ ही ज़िला कांग्रेस कमेटी ने उस फर्जी डॉक्टर सहित अपोलो प्रबंधन के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर हत्या की धारा लगाने और अपोलो के सभी डॉक्टर के डिग्री सार्वजनिक करने की माँग की है। कांग्रेसियों ने कहां की बड़े संस्थान में भर्ती करने के पहले डिग्री चेक करते है।और बारीकी से जांच किया जाता है इसके साथ ही उनका एक्सपीरिएंस भी देखा जाता है। इसके बाद भी अपोलो प्रबन्धन ने न जाने कैसे और किस तरह से चूक करते हुए उक्त डॉक्टर की भर्ती की।जिसकी जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ भी जांच करके जेल भेजना चाहिए जिसने डिग्री की जांच की हो । ऐसे लापरवाही बरतने वालो को जेल का ही रास्ता दिखाना चाहिए।
कांग्रेसियों ने लगाया 80 फीसदी मौतों का आरोप
कांग्रेसियों ने सीधे और साफ तरीके से अपोलो पर आरोप लगाया है कि प्रबन्धन ने कथित फर्जी डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की मौत और उसके बाद हार्ट ऑपरेशन के बाद 80 फीसदी हार्ट पेशेंट की मौत का भी आरोप है, जो बेहद ही गम्भीर है।
पूर्व महापौर की मौत पर भी हो चुकी है फजीहत
अपोलो में पूर्व महापौर अशोक पिंगले की मौत हुई थी वो भी बुखार और लगातार काल करने के बाद भी डॉक्टरो के न आने पर बवाल मचा था। उस समय भी जमकर तोड़फोड़ और हंगामा हुआ था। अपोलो प्रबन्धन पर सामूहिक रूप से बैठक में आरोप लगे कि उनके या उनके परिजनों का गैस सम्बन्धी समस्या को हार्ट की गम्भीर समस्या बता उनका छाती चीर दिया गया था।
कांग्रेसी बोले,न जाने कितने लोगो की जिंदगी बर्बाद कर दी अपोलो के फर्जी डॉक्टरों ने
मीडिया से बातचीत करते हुए विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय ने कहा है कि अपोलो ने और न जाने कितने लोगो की जिंदगी बर्बाद कर दी है। लोग डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते है।लेकिन फर्जी डिग्री से डॉक्टरी करने वालो ने न जाने कितने लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर दिया है।