सीएमओ को पार्षदो का अल्टीमेटम

पानी सफाई और बिजली की व्यवस्था नही सुधरी तो होगा उग्र आंदोलन
बिलासपुर। बोदरी नगर पालिका परिषद में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने क्षेत्र में सफाई पानी और बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते किया है।पार्षदों ने सीएमओ को जल्द से जल्द व्यवस्था में सुधार नही होने पर उग्र आंदोलन करते हुए नगर पालिका परिषद के घेराव तक की चेतावनी दे डाली है। पार्षदों की नाराजगी की प्रमुख वजह यह है कि उनकी वार्डो में नियमित रुप से साफ सफाई तक नही हो रही है गंदगी का आलम यह है की नालियां बजबजा रही है। वार्डवासी बदबू मच्छर से त्रस्त है। दूसरी बड़ी समस्या पेज जल को लेकर है। वॉर्ड वासियों को सुध पेय जल मिलना तो दूर उन्हे सुबह शाम पानी भी ढंग से नही मिल पा रहा हैं। जिसके करण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। बिजली को लचर व्यवस्था के कारण वार्डो में अंधेरा छाय रहता है जिसे कारण आय दिनो लोग हादसे का शिकार हो जता है। इन सब समस्याओं को लेकर नवनिर्वाचित पार्षद लगातर नगर पालिका के उच्च अधिकारियो को अवगत कराते रहते है। लेकिन समस्या आज भी जस के तास है जिसे लेकर आक्रोश भड़कने लगा है। इसका परिणाम यह है कि पार्षदों ने सीधे सीएमओ को ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है। वॉर्ड नंबर 7 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष खत्री ने बताया कि मोहल्ले में जो नाली बना है। जिसको गलत तरीके से बना दिया गया है, जिस कारण पानी की सही से निस्तारी नही हो पा रही है।वार्ड नंबर 8 के पार्षद श्याम कुमार आर्य (गुड्डू) ने बताया कि उसके वॉर्ड में बहुत दिनों से नाली की सफ़ाई नही किया जा रहा है।पार्षदों ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।
बोदरी में पारहदौर सीएमओ हुए आमने सामने
बता दे की बोदरी में भाजपा और कांग्रेस को हराते हुए आम आदमी पार्टी की टीम ने जीत हासिल की है।जिसके कारण भाजपा और कांग्रेस के नेताओ को नाराजगी बनी हुई है। इसी तरह चूंकि आम आदमी पार्टी का किसी बात को लेकर सीएमओ से भी विवाद बना हुआ है जिसके कारण पार्षदों के उनके खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है।यही कारण है पार्षद सीएमओ पर आरोप लगाकर कहते है की सीएमओ खुद नहीं चाहती है कि सफाई हो ।ताकि वार्डो के गंदगी न बनी रहे।