रतनपुर पुलिस ने महुआ शराब कोचिये को किया गिरफ्तार…..64 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

थाना रतनपुर पुलिस द्वारा शराब कोचियों पर की जा रही लगातार कार्यवाही।
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित किया गया है। मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम लिम्हा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण के साथ-साथ बिक्री हो रही है। कि सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी, ग्राम लिम्हा का रहने वाला कृष्ण कुमार कोरम भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखे हुये मिला जिसके कब्जे से 64 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 12800 रूपये को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट की कार्यवाही की गई । आरोपी कृष्ण कुमार कोरम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, पंचराम रजक का विशेष योगदान रहा।