Blog

कार की टक्कर से महिला की मौत, एक गंभीर

बिलासपुर। शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जब सोमवार सुबह रामा मैग्नेटो माल के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंगेली में रहने वाली अंजू टंडन बिलासपुर में रहकर मैग्नेटो माल में काम करती थी। सोमवार की सुबह सुबह अंजू टंडन अपने काम पर जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वह रामा मैग्नेटो माल के पास पहुंचीं, व्यापार विहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें और एक अन्य महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हुई है। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर घायल को अस्पताल भेजा। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

अनियंत्रित कार माजदा से टकराई, ड्राइवर हुआ फरार

आसपास के लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार बहुत अधिक थी। कार के ड्राइवर ने पहले महिलाओं को टक्कर मारी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े माजदा से जा टकराई। हादसे के बाद कार का ड्राइवर वहां से फरार हो गया। इधर पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइन पुलिस बोली,फरार कार चालक की तलाश जारी

सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाले फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।जिसे जल्द ही खोज लिया जाएगा। आसपास के सीसीटीवी से खोजबीन की जा रही है इसके साथ ही लोगो से पूछताछ भी को का रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *