Blog

धंधे में नहीं झगड़े में चला धारदार हथियार, ट्रांसपोर्टर घायल

धारदार वार से घायल व्यवसायी, न्याय की लगाई गुहार

बिलासपुर । ट्रांसपोर्ट व्यवसाई के घर घुसकर धारदार हथियार से हमला करने वालो पर पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है।न्याय की गुहार में एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों कें खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जुगल प्रसाद
ने बताया कि वे मस्तूरी के जयरामनगर अंतर्गत ग्राम पाराघाट में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते है।उनके ऊपर घर आकर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। यह घटना 3 अप्रैल की रात उस समय हुई जब वे अपने घर पर मौजूद थे।
पीड़ित ने बताया कि अकलतरा के पोड़ीभाठा निवासी अजय अपने कुछ साथियों के साथ घर पहुंचा और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की।और धमकी दी।उसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिससे वे लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना तत्काल उनके परिजनों द्वारा डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जुगल को इलाज के लिए मस्तुरी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया गया। व्यवसायी जुगल प्रसाद का कहना है कि उन्हें बार-बार बेवजह परेशान किया जा रहा है और इस हमले के पीछे भी इसी तरह की मानसिक प्रताड़ना की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *