6 जिलों के 11 हजार किसान बने कर्जदार
जिला सहकारी बैंक का वसूली अभियान तेज
बिलासपुर।जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने कर्जदार किसानों से पैसा वसूली करने के लिए लिस्ट तैयार कर लिया है। 11 हजार किसानों से 40 करोड़ कर्ज वसूलने के लिए बैंक उनके नाम कि सुची तैयार कर ली है।जो कर्ज नहीं नजर सकते उनकी संपत्ति को कुर्क की जाएगी।
बता दें कि बिलासपुर, जीपीएम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती और कोरबा जिलों के करीब 11,306 किसानों ने पिछले दो वर्षों में 39 करोड़ 28 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। इसके चलते बैंक ने इन किसानों को चिन्हित कर विशेष वसूली अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि बैंक ने करीब 99 प्रतिशत रिकवरी की है। संभाग में करीब 4 हजार के आस पास किसान लोन नहीं दे पाए है। उनसे वसूली की जा रही हैं। कर्ज पाटने का समय मार्च तक रहता था। वित ब्याज के साथ रिकवरी किया जाना है। पिछले साल जो डिफाल्टर रहे है। जिसने लोन नहीं पटाया है। उनकी बकाया दर वाली सूची मंगाई गई। और उनकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए तहसीलदार को आवेदन दिया जायेगा।
हर साल बैंक देता है किसानों को फसल के लिए कर्ज
जिला सहकारी केंद्रीय
बैंक हर साल किसानों को कर्ज देता है। जिसमे करोड़ों रूपये बैंक से कर्ज के रूप में किसान पैसा लेकर फसल और खाद्य के अलावा बीज लेते है जिनको समय दिया जाता है ताकि वे समय से कर्ज जमा कर दे।लेकिन इसमें ऐसे कई किसान है जो समय से कर्ज जमा नहीं करते है जिनके खिलाफ अभियान चलाया जाता है।माना जा रहा है कि अगले महीने तक पूरी तरह से वसूली हो जाएगी।
कर्जदार किसानों से पैसों कि होगी वसूली
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे का कहना है कि कर्जदार किसानों से पैसो की वसूली जारी है जो किसान पैसा देने में आनाकानी कर रहा है उनकी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।इसके लिए एक लिस्ट बनाया जा रहा है।