Blog

धर्मांतरण के खिलाफ बिगुल, खाटू श्याम मंदिर में हुई अहम बैठक

धर्म के नाम पर छल नहीं सहेंगे,सनातनी समाज ने उठाई धर्मांतरण रोकने की मांग

बिलासपुर । एक बार फिर धर्मांतरण के मामलों को लेकर सनातनी समाज ने सख्त रुख अपनाता हुआ नजर आया। हिंदुओं के जबरन या लालच देकर किए जा रहे धर्मांतरण को रोकने के उद्देश्य से कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों, धर्माचार्यों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जिसमे लोगो ने अपने विचार रखे और बोले कि किसी भी हाल में धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा।

लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर हिंदू समाज एकजुट होने लगा है। और धर्म परिवर्तन करने वालो के खिलाफ मुहिम छेड़ने लगे है। सनातनी समाज से जुड़े हुए लोगो के धर्म परिवर्तन करने वाले और धर्म को अपनाने वालो के खिलाफ भी मोर्चा खोलने की बात कही दरअसल बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन और प्रचार-प्रसार करने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन जब यह स्वतंत्रता लालच, धोखे या मानसिक दबाव के माध्यम से किसी अन्य धर्म में जबरन धर्मांतरण का रूप ले लेती है, तो यह न केवल असंवैधानिक है बल्कि सामाजिक सद्भाव के लिए भी खतरा बन जाती है। सनातनी हिंदुओं का कहना है कि धर्मांतरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यदि समय रहते इन्हें नहीं रोका गया तो इसका असर संस्कृति और सामाजिक एकता पर पड़ेगा। इसी चिंता को लेकर बिलासपुर के खाटू श्याम मंदिर में यह बैठक रखी गई, जहां लोगों ने मिलकर धर्म और समाज की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर
बड़ी संख्या के हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

हिन्दू समाज के लोग बोले,धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

हिन्दू समाज के लोग एकजुट होकर बैठक में आवाज उठाए और बोले कि धर्मांतरण को बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा।इसके लिए एक अभियान चलाना होगा ।तभी इसमें रोक लगाया जा सकता है। हिन्दू समाज के प्रमुख राम सिंह,बिंदु कच्छवाहा,प्रिंस वर्मा.और राजा पंडित
ने एक स्वर में कहा कि अगर धर्म परिवर्तन करने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आए तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *