पारा 42 कें पार…बढ़ती गर्मी में भी लग रहा स्कूल….परिजन बोले,बंद होना चाहिए स्कूल
बच्चो के मातापिता और परिजनों ने कि छुट्टी की मांग
बोले,परिजन अब छुट्टी दे दो साहब
बच्चे उल्टी दस्त से है रहे बीमार
बिलासपुर। इन दिनों गर्मी की बढ़ती तपिश और तपती धूप की वजह से स्कूल जाने वाले मासूम छात्र गर्मी से बेहाल हो जा रहे है। जो सुबह खिले फूल की तरह स्कूल जाते है लेकिन स्कूल से आते समय लस्त होकर आते है।जिससे बच्चे बीमार ही रहे है और बच्चो के परिजन स्कूल से छुट्टी की मांग कर रहे है।
दरअसल लगातार बढ़ती गर्मी और तपती धूप ने लोगो का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह उठते ही इतनी तेज धूप और गर्म मौसम होने की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।ऐसे में बच्चो का स्कूल जाना मुश्किल है इसके बाद भी शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अलावा राज्य सरकार ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया लेकिन लोग अब स्कूल की छुट्टी की मांग करने लगे है।
बता दे इन दिनों स्कूल दो पालियों में लग रहा है।जिसमे सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और उसके बाद 10 से 2 बजे तक स्कूल लगता है।जिसमे भारी गर्मी और कड़क धूप की वजह से स्कूल भी जाना मुश्किल हो रहा है।लेकिन मर मारकर बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
जबकि दबी जुबान से परिजनो का कहना है कि अब बहुत हुआ जिला प्रशासन को स्कूल की छुट्टी दे देनी चाहिए।बच्चे की जिंदगी से बढ़कर स्कूल नहीं है।घर में ऑनलाइन क्लास भी हों सकता है।लेकिन स्कूल प्रशासन बच्चो को परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं कर रहा है। यही कारण है कि बच्चो के साथ साथ परिजन भी परेशान है। परिजनो का साफ कहना है कि इतनी तेज धूप के कारण लोग बीमार हों जा रहे है उल्टी दस्त बुखार आ रहा है।
इसके बाद भी पता नहीं क्यों स्कूल प्रबन्धन नींद से नहीं जग रहा है ।
परिजनों की मांग,स्कूल की छुट्टी दी जाए
शहर में ऐसे कई स्कूल हैं जिनमें बच्चे पढ़ते है और उनके परिजनों की हालत खराब है। परिजनो का सफ कहना है कि इतनी गर्मी कें कारण जीना मुश्किल हो चुका है।घर से निकलते ही इतनी तेज धूप के कारण गला सूखता है और चेहरा जलता है। शरीर गर्म हो जाता है।लोग बीमार पड़ने लगे है।
उल्टी दस्त की मिल रही शिकायत
परिजनो का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप से उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत मिलने लगी है ।यही कारण है कि कई लोग बीमार हों रहे है।जिनको अस्पताल तक में भर्ती करना पड़ रहा है।
आने वाले एक दो दिनों में बढ़ेगी गर्मी
कृषि कालेज के सीनियर वैज्ञानिक डॉक्टर अजित विलियम्स का कहना है कि आने वाले एक या दो दिनों में भारी गर्मी पड़ सकती है।सोमवार से पारा बढ़ेगा और पारा 46 डिग्री तक पहुंचेगा। जिससे घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।जिसके लिए घर से बाहर निकलने वालो को पूरी तरह से तैयारिया करके रखनी होगी।
डीईओ बोले,मेरे अधिकार क्षेत्र के छुट्टी का अधिकार नहीं
स्कूलों की छुट्टी को लेकर डीईओ डॉक्टर अनिल तिवारी का कहना है कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है।न मै प्रस्ताव भेज सकता हूं न छुट्टी की मांग कर सकता हूं यह अधिकार राज्य सरकर और जिले कें कलेक्टर का है।
शिशु रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर बोले,गर्मी के कारण बच्चे ज्यादा प्रभावित हों रहे
शिशु रोग विशेषज्ञ के डॉक्टर रविन्द्र बागडे का कहना है कि इन दिनों गर्मी का मौसम है और भयंकर गर्मी पड़ रही है।जिसके कारण बच्चे बीमार पड़ रहे है है दिन 25 से अधिक बच्चे अस्पताल आ रहे है। जिनको उल्टी दस्त की शिकायत ज्यादा है ।कोशिश यही है कि बच्चे 12 बजे के बाद घर से न निकले।अन्यथा इसका गलत प्रभाव बच्चो को झेलना पड़ सकता है।
पढ़िए क्या कहते है परिजन
सरकंडा निवासी संजय मोदी का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी होनी चाहिए। बच्चे लगातार बीमार हो रहे है।जिला प्रशासन को इसका सख्त ख्याल रखना चाहिए और सीधे जून से स्कूल शुरू करना चाहिए।बढ़ती गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
पुराना हाईकोर्ट रोड निवासी भारती शर्मा
का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए निश्चित ही स्कूलों की छुट्टी होनी चाहिए।अन्यथा बच्चे बीमार जो सकते है।कई बच्चे उल्टी दस्त और बुखार से पीड़ित हैं जिनको रोज अस्पताल जाकर इलाज करवाना पड़ता है।
सरकंडा निवासी डॉक्टर शिल्पा कौशिक का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल भयंकर गर्मी पड रही है।जिसके कारण बच्चे स्कूल से आते समय झुलस जा रहे है।बच्चो का शरीर बेहाल होते जा रहा है। सुबह ठीक रहते है बाद में बच्चो को गर्म हवा से स्कूल में बैठना मुश्किल हो जाता है ।इसलिए प्रशासन को स्कूल की छुट्टी कर्मी चाहिए।ताकि बच्चे घर पर रहकर पढ़ाई कर सके।
करबला रोड गांधी नगर निवासी अभिषेक वर्मा का कहना है कि उनकी बेटी केजी में है और सुबह स्कूल जाते समय ठीक रहती है लेकिन आते वक्त भारी गर्मी के कारण एकदम सुस्त हो जाती है। एक दो बार उल्टी दस्त की शिकायत भी मिले है।हमने स्कूल प्रबन्धन को कई बार अवगत कराया की अब छुट्टी दे दिया जाए लेकिन स्कूल प्रबन्धन स्कूलों की छुट्टी देने के आनाकानी करता है।
शांति नगर निवासी प्रीति ठक्कर का कहना है कि दिनो दिन बढ़ती गर्मी और तपती धूप ने जीना मुश्किल कर दिया है।लगातार गर्मी बढ़ रही है।उसके बाद भी बच्चों को स्कूल बुला रहे है।जबकि भारी गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर देनी चाहिए।ताकि बच्चे घर पर रहे और बीमार न पड़े।
क्या कहते है जानकार
भारी गर्मी में घर से बाहर निकलने पर बच्चो की तबियत खराब होना
मासूम बच्चे सुबह 10 बजे के बाद घर से न निकले
अगर कोई घर से निकलता है तो मुंह में कपड़ा बांधकर निकले और पूरी सुरक्षा के साथ निकले
पानी का बॉटल अपने साथ रखें और कोशिश करे की हर थोड़ी देर में पानी पीते रहे।
कही खड़ा होने पड़े तो कोशिश करे की छांव देखे,बिना छांव में न खड़ा रहे।
एसी की जगह कुलर की हवा ज्यादा फायदेमंद है। और बार बार ठंडा हवा से गर्म धूल में न जाए।और धूप से आकर एकदम से ठंडी हवा में न जाए।