Blog

पारिवारिक विवाद:मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

आरोपी भतीजा गिरफ्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। तेलीपारा में चाचा और भतीजे के बीच आपसी पारिवारिक  विवाद में
भतीजे ने अपने सगे चाचा की हत्या कर दी है।सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  तेलीपारा में आपसी रंजिश में सगे चाचा की हत्या बीती रात तेलीपारा में पारिवारिक विवाद ने खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और यह घटना एक हिंसक रूप में बदल गई। युवक ने अपने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात करीब रात नौ से दस बजे की है। मोहल्ले वाले बता रहे है कि दोनों के बीच पुराने झगड़े की आग अभी तक बुझी नहीं थी, जो आखिरकार मौत तक पहुंच गई।

तेलीपारा नंदू गैरेज निवासी दिनेश हलवाई उम्र 37 वर्ष और उसका भतीजा सुमित गुप्ता उम्र 25 का किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोपी भतीजा सुमित गुप्ता नशे की हालात में विवाद को बढ़ाने लगा और इसी बीच अपने पास रखे चाकू से अपने चाचा दिनेश हलवाई के पेट में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जहां घायल को उपचार के लिए अस्पताल में लाया लेकिन अत्याधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई।
वही घटना के बाद कोतवाली पुलिस आरोपी भतीजे सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*शहर हुआ खून से लाल*

पहली घटना सिविल लाइन थाना अंतर्गत मरीमाई मंदिर के पास चरित्र शंका पर पति ने दूध वाले पर जानलेवा हमला कर दिया इसके बाद सिटी कोतवाली में चाचा भतीजे की घटना सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *