दादी कें साथ नहाने गई दो मासूम बहनों की मुरूम तालाब में डूबने से मौत

गांव में छाया मातम,परिवार वाले सदमे में
सकरी थाना क्षेत्र की घटना
बिलासपुर । दादी के साथ नहाने गई दो मासुम बहनों की अवैध रुप से मुरुम के लिये खोदे गये तालाब के गड्डे में डूबने से मृत्यु हो गई । पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है । दोनों सगी बहनो की मृत्यु से गांव में मातम छाया हुआ है।
सकरी पुलिस ने बताया कि तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरधौना के चण्डीपारा तालाब के पास रहने वाले ओमप्रकाश जायसवाल की दो लड़कियां जिसमे चांदनी जायसवाल 13 वर्ष और पार्वती जायसवाल 11 वर्ष है। मंगलवार की सुबह आठ बजे अपनी दादी के साथ गांव के चण्डीपारा तालाब नहाने गई हुई थी ।दादी कपड़ा धोकर वापस घर आ गई और बच्चिया तालाब में नहा रही थी। बच्चे बहुत देर तक घर नहीं आने से दादी फिर से तालाब गई।वहां उसने देखा कि दोनों लड़कियों के कपड़े तालाब किनारे रखा हुआ है लेकिन लड़कियां दिखाई नहीं दे रही है।लड़कियों के साथ अनहोनी की आशंका पर दादी ने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी और गांव वालो के सहयोग से तालाब में ही बच्चियों की खोज बिन शुरू की कुछ देर बाद दोनों लड़कियों के शव तालाब में ही मुरूम की अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में मिला ।जिसे बाहर निकाला गया।लड़कियों के डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची सकरी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में छाया मातम,अवैध मुरूम खुदाई करने वालो पा कार्रवाई की मांग
दो सगी बहनों को मौत से गांव में मातम छा गया है। गांव के लोग बता रहे है कि जैसे ही दोनों बहनों के मुरूम वाले गहरे गड्ढे में डूबने से हुई मौत की खबर फैली।गांव वाले एकदम सन्न रह गए।आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध मुरूम की खुदाई करने और जानलेवा गड्ढे करने वालो पर कार्रवाई की मांग की है।

जायसवाल परिवार वाले सदमे में
ओमप्रकाश जायसवाल
को जब हादसे की खबर हुई तो वह एकदम सदमे मै चला गया। गांव वाले और परिवार वालो ने जब ढांढस बंधाया तो वह चिख चीखकर रोने लगा और बेटियों की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सका।जिसके कारण जायसवाल परिवार एकदम सदमे मै है।
सकरी पुलिस बोली,जांच जारी
सकरी पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है।और आसपास के लोगो से पूछताछ की जा रही है।
इसमें मुरूम की खुदाई करने वालो से भी पूछताछ किया जाएगा।