महंगी बाइक चोरी करने का शौकिन ग्राहक की तलाश में पुलिस के हत्थे चढा

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानो पर हो रही मोटर सायकल चोरी पर कार्यवाही करने के लिए पुलिस ने टीम तैयार किया है।वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी सिविल लाईन ने लगातार थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरो की खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि अविनाश पात्रे निवासी दीनदयाल मंगला एक लाल रंग के रॉयल इनफील्ड हंटर बुलेट में घूम रहा है। चोंरी की आशंका पर आरोपी के घर दीनदयाल मंगला में दबिश दिया एक लाल रंग की रायल एनफील्ड हंटर बिना नंबर प्लेट का कपडे से ढका मिला वाहन कागजात नही था पूछताछ पर आरोपी द्वारा उस्लापुर रोड पैसिफिक रेस्टोरेंट पार्किंग के सामने से चोरी करना एवं अन्य चोरी गये मोटर सायकल के मामले में सख्ती से पूछताछ करने पर शिक्षक कालोनी से एक मोटर सायकल रायल एनफील्ड थंडरबर्ड एक्स चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 2 मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है।