Blog

नव पदस्थ एसपी एक्शन मोड में,आम जनता को मिलेगा सीधा संपर्क का जरिया

बलौदाबाजार । ज़िले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने पदभार संभालते ही तेज़ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बलोदाबाजार ज़िले का दौरा कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया और आम लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक अहम कदम उठाने की घोषणा की है।

अब आम जनता अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुँच सकेगी। इसके लिए जल्द ही एक विशेष मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा, जिस पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत वीडियो, फोटो या मैसेज के माध्यम से व्हाट्सएप कर सकेगा।

वही इस पहल का मकसद है, पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना।

वहीं, ज़िले के होनहार खिलाड़ियों के लिए भी एसपी ने उम्मीद की किरण जगाई है। उन्होंने कहा कि जो युवा खेल के क्षेत्र में कुछ कर दिखाना चाहते हैं, वे पुलिस विभाग से आकर संपर्क कर सकते हैं। विभाग उनकी प्रतिभा को निखारने में हरसंभव सहयोग करेगा।

नए एसपी भावना गुप्ता के इन फैसलों को ज़िले में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *