Blog

दूषित भोजन खाने से 45 लोग फूड पाइजनिंग के हुए शिकार

बिलासपुर। तुर्काडीह गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूषित भोजन खाने से 45 लोग फूड पाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। एक अधेड़ व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने 44 लोगों को खतरे से बाहर बताया है और उनका इलाज जारी है।
कोनी से लगे तुर्काडीह में नरेश सांडे, रामाधार सांडे के घर वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है। शादी के एक दिन पहले बुधवार को उनके घर पर मेहमानों को खाना परोसा गया। इसे खाने के दूसरे दिन कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। घर वालों को लगा कि गर्मी के चलते तबीयत खराब हो रही है। देखते ही देखते 26 लोग बीमार पड़ गए। शाम 7 बजे के करीब इन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया, इसमें एक हालत को देखते हुए आईसीयू में ​शिफ्ट किया गया है। सभी को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत थी। िस्थति बेकाबू होता देख गुरुवार की देर शाम सभी को सिम्स में भर्ती किया गया। रात 10 बजे फिर कई लोगों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में फूड पाइजनिंग की आशंका जताई है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा। साथ ही पारिवारिक आयोजनों में भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

शादीघर में बनी थी आलू-लौकी और भिंडी की सब्जी नरेश सांडे ने बताया कि बुधवार की रात घर में आलू-लाैकी और ​भिंडी की सब्जी बनी थी। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक लोगों ने खाना खाया था। दूसरे दिन जिनकी हालत बिगड़ी उन्हें सिम्स लाया गया। सभी भर्ती मरीज परिजन और रिश्तेदार ही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *