ज्वाली नाला के किनारे अवैध शेड निर्माण का धड़ल्ले से
बिलासपुर। नगर निगम ने इन दिनों अवैध निर्माण कार्य करने वाली के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।लेकिन नेताओं और रसूखदारों को छूट भी दिया है।जिसके कारण कुछ जगहों पर अवैध निर्माण कार्य पर कार्रवाई करने में अतिक्रमण शाखा के हांथ कांप रहे है।
बता दे जूना बिलासपुर ज्वाली पुल के पास वैकल्पिक कंक्रीट रोड पर नवनिर्मित अवैध शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम की कार्रवाई नहीं होने से टीन के शेड से दुकान बनकर तैयार हो गया और अब बिजली फिटिंग का काम जारी है।कुछ दिनों बाद दुकान भी शुरू होने की संभावना है।
दरअसल नगर निगम की राजनीति करने वाले एक नेता की वजह से अवैध शेड का निर्माण कार्य किया गया है। जो बनकर भी तैयार हो चुका है। सूत्र बता रहे है कि हरी झंडी मिलते ही शेड का निर्माण करा रहे कारोबारी ने फिर बेधड़क होकर यहां निर्माण और बिजलीं फिटिंग का काम शुरू करा दिया है। जवाली नाले के रोड पर भारी भरकम काम्प्लेक्स का निर्माण कराने वाले कारोबारी ने भी लोगो की आंख में धूल झोंकने अभी ग्रीन नेट लगा रखा है। बताया जा रहा कि उसे भी दिमाग दे दिया गया है कि मामला ठंडा होने पर सब ठीक हो जाएगा ।और अब तो यह सब देखकर ऐसा ही लगता है कि नगर निगम ने अपनी आंखे बन्द करके रखा है।जिसके कारण अभी तक अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने मै पीछे है।जबकि नगर निगम का दावा है कि अवैध निर्माण कार्य को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके बाद भी ज्वाली नाला रोड पर नगर निगम की आंखे क्यों बन्द हो जाती है
यह समझ से परे है।
*बोले,आमजन होनी चाहिए कार्रवाई*
बेजाकब्जा और अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम हमेशा भेदभाव करती है।रसूखदारों और नेतागिरी करने वालो को बख्श देती है जबकि गरीबों के साथ बेरहम से कार्रवाई करती है।नियम से सभी लोगो पर बराबर कार्रवाई होनी चाहिए।
ताकि कोई भी बेजाकब्जा न कर सके।
*बेजाकब्जा पर हो रही है कार्रवाई*
इस मामले लो लेकर नगर निगम के अधिकारी खजांची कुमार का कहना है।
बेजाकब्जा और अवैध निर्माण करने वालो पर कार्रवाई किया जा रहा है। जिनको नोटिस भी दिया गया है।किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।