गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करते 1 आरोपी गिरफतार
बिलासपुर। जिले में नशे के विरूद्ध अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री,परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि टिकरीपारा निवासी नरेश ठाकुर हिन्दु एकता मंच एनीकट तखतपुर के पास मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश रहा है।इसी बीच पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से मौके पार रवाना हुई और मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर दबिश देकर कार्यवाही किया।पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेश सिंह ठाकुर पिता जवाहर सिंह उम्र 28 साल. टिकरीपारा का रहने वाला बताया।पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 1.722किग्रा. गांजा जप्त किया गया। पकड़े गए गांजा तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है।