Blog

पानी बहुत बड़ी समस्या,लेकिन मिलकर करेंगे हल

कोयला कारोबार पर बोले कलेक्टर,सुप्रीम कोर्ट गाइड लाइन का होगा पालन

बिलासपुर।नव पदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोयला समेत अन्य खनिजों का परिवहन करने वालों को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करना होगा।

मंथन सभा कक्ष में पत्रकार वार्ता में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि कोयला परिवहन करने के दौरान कारोबारियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने बताया कि इसकी जानकारी लेंगे,निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कोयला बेचने और परिवहन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस दौरान कलेक्टर ने पानी की समस्या वाले सवालो को गंभीरता से लिया। उन्होने बताया कि धान और वाशरी एक कारण हैं,इसके अलावा पानी समस्या को लेकर कई और भी वजह है। समस्या के खिलाफ हमें मिलकर प्रयास करना होगा।

पानी समस्या और कोल वाशरी

नव पदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल एक दिन पहले पदभार लेने के बाद आज पहली बार पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्हने इस दौरान अपना परिचय दिया। साथ ही सभी पत्रकारों से परिचय भी लिया। बिलासपुर में पानी की समस्या पर पत्रकारों ने मुद्दा उठाया। कलेक्टर को बताया कि धान ही नहीं बल्कि कोयला वाशरी में नियम के खिलाफ पानी का दोहन होने से शहर में पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। कलेक्टर ने बताया कि ऐसी ही समस्या राजनांदगांव में देखने को मिली। बिलासपुर का तेजी से विकास हुआ है। निश्चित रूप से भूगर्भीय जल दोहन ज्यादा हो रहा है। धान और कोयला वाशरी के अलावा पानी समस्या के अन्य कई कारण हैं। हमें मिलकर इस समस्या का निदान करना होगा। वाटर हार्वेस्टिंग समेत इंजेक्शन सिस्टम को बढ़ावा देना होगा। इस समस्या को मिल जुलकर ही दूर करेंगे। पौधरोपरण पर जोर देंगे। लोगों को पौधों के पालन पोषण के लिए जागरूक करेंगे। कलेक्टर ने बताया कि हर घर के सामने एक पौधा होता है। उसकी सेवा करने में किसी को परेशानी भी नहीं होगी। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से कोयला वाशरी में भूगर्भीय जल का दोहन रहा है। मामले को हम गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट गाइड लाइन का पालन

अक्सर कोयला परिवहन के दौरान लापरवाही को अंजाम दिया जाता है। परिवहन के दौरान कोयला का ढका जाना जरूरी है। लोगों को कोयला के डस्ट से परेशानी होती है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होता है। कलेक्टर ने बताया कि इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गाइड लाइन निश्चित किया है। पता लगाएंगे,सभी को सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करने के लिए दबाव बनाएंगे और अभियान भी चलाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर कड़ा रुख, पेड़ लगाने से नहीं देखरेख भी करे

कलेक्टर ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं, बल्कि उन्हें बचाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने स्थानीय निकायों और आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पेड़ लगाये और पेड़ों की देखरेख करें और संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

आम जनता के लिए हमेशा रहेंगे उपलब्ध, बशर्ते बैठक में न हो, सुझाव दे शिकायत नहीं

उन्होंने पत्रकारो से कहा कि बेहतर ढंग से काम हो समस्याओं का निराकरण हो इसके लिए सुझाव दे शिकायत नहीं ताकि शहर को स्वच्छ बनाया जा सके उन्होंने कहा की आम जनता उनसे अपनी समस्याओ को लेकर ऑफिस टाइम में कभी भी मिल सकते है, शहर को और अच्छा कैसे बना सकते है, इस पर भी शहरवासी व आम जनता के साथ अपना सुझाव दे सकते है।

आवारा मवेशियों की समस्या पर गंभीरता

शहर में बढ़ती मवेशियों की समस्या पर कलेक्टर ने कहा कि इसे गंभीरता से लिया गया है। हाईकोर्ट ने भी निर्देश दिए हैं उसको लेकर संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि इसके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इस पर जो कमी होगी उसको दूर किया जाएगा ।

कोयला ढुलाई से प्रदूषण पर नियंत्रण के निर्देश

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोयला परिवहन से हो रहे प्रदूषण पर सुनिश्चित करेगे कि कोयला वाहनों को ढंककर ढुलाई की जाए ताकि धूल और प्रदूषण को रोका जा सके।

नामांतरण प्रक्रिया होगी सरल और तेज

नामांतरण से संबंधित लंबित फाइलों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इस प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा। ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *