10 गौवंशों पर कुल्हाड़ी से हमला की खबर निकली अपवाह
ग्राम झझपुरी,थाना लोरमी के एक गौवंश की अज्ञात द्वारा किया गया घायल
एसपी के निर्देश में लोरमी में एक गाय को चोंट पहुंचाने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया
बिलासपुर /मुंगेली। लोरमी अंतर्गत ग्राम झझपुरी के 10 गौवंशों पर कुल्हाड़ी से हमला की खबर अपवाह
निकली है।पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है।इसके साथ ही अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दे।
लोरमी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी राजा राम साहू ग्राम झझपुरी ने लोरमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी गाय चरने के लिये गांव के आस-पास खेत-खलिहान में गयी थी, जिसका पैर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ दिया है। जिसका पता सार्वजनिक स्थल से ग्राम कोटवार के माध्यम से पता चला कि गांव में और भी अन्य व्यक्तियों से पूछने पर व गाय मालिकों ने बताया कि इस प्रकार की घटना को पहले भी किसी ने अंजाम दिया जा चुका है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर ग्रामीणों का बयान लेने के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ लोरमी थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रार्थी एवं गांव के अन्य लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि प्रार्थी राजाराम साहू के एक गाय को चोंट पहुंचाया गया है गांव के अन्य गौवंशो किसी प्रकार का चोंट नहीं पहुंचाया गया है। पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित खबर भ्रामक एवं निराधार है। प्रकाशित खबर में सत्यता नहीं पाया गया।
पुलिस ने कि अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील है कि इस तरह की भ्रामक खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं देवें एवं सोशल मीडिया में पोस्ट करने से बचें। थाना में दर्ज अपराध के अज्ञात आरोपियों की खोजबीन जारी है।