Blog

बच्चों के लिए थाना सरकंडा और फ्यूजन स्केटिंग क्लब का एक माह का संयुक्त निशुल्क स्केटिंग शिविर का आज साइंस कॉलेज सरकंडा में किया गया शुभारंभ

चेतना कार्यक्रम अंतर्गत आओ संवारे कल अपना अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है स्केटिंग शिविर

बिलासपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में चलाए जा रहे चेतना कार्यक्रम के तहत आओ संवारे कल अपना कार्यक्रम अंतर्गत थाना सरकंडा क्षेत्र स्थित साइंस कॉलेज मैदान में 1 माह का ग्रीष्म कालीन निःशुल्क बच्चों के लिए स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आज शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के द्वारा किया गया। जिनके द्वारा नशामुक्ति, साइबर फ्रॉड, ट्रैफिक जागरूकता, टोल फ्री नंबर 1933अवैध नशे की सूचना देने हेतु नंबर आदि के संबंध मे जानकारी बच्चों और उनके अभिभावकों को दी गई। कार्यक्रम में सीएसपी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी सरकंडा निलेश पांडेय, फ्यूशन स्केटिंग क्लब प्रेसिडेंट सीमा पांडे, जिला स्केटिंग क्लब प्रेसिडेंट निलेश मांधेवर और स्केटिंग प्रशिक्षक शिरीन उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मोबाइल फोन से दूर करना एवं नशे के खिलाफ जागरूक करना है। शिविर का प्रशिक्षण सुबह 6 से 8 बजे तक साइंस कॉलेज मैदान सरकंडा में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *