Blog

बेलपान सरपंच का आतंक

3 युवकों को अपने साथियों के साथ तलवार-फरसे से किया जानलेवा हमला

बिलासपुर। तखतपुर अंतर्गत बेलपान के सरपंच ने तलवार से ऐसा आतंक मचाया है जिससे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है।जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
बेलपान के सरपंच पर गंभीर आरोप लगा है।पुलिस ने बताया कि
वह अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से तीन युवकों के ऊपर जानलेवा हमला किया है।जिसमे तीन लोग घायल हो चुके है।दरअसल करनकापा निवासी प्रवीण साहू उम्र 35 वर्ष ठेकेदारी का काम करता है। वह अपने लेबर को पैसा देकर वापस आ रहा था।बेलपान पहुचा ही था कि बेलपान सरपंच शराब के नशे में अपने साथियों के साथ तलवार, लोहे की राड से लैस होकर प्रवीण साहू को रुकवाया और गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर सरपंच अपने साथियों के साथ प्रवीण साहू पर हमला कर दिया। हमले को देखते हुए हर प्रसाद साहू उम्र 34 वर्ष हुआ रूपेश साहू उम्र 26 वर्ष बीच बचाव करने आए जहां सरपंच एवं साथियों द्वारा युवकों को तलवार से हमला करने लगा । वहीं प्रवीण साहू के सिर में गंभीर चोटे, व हरप्रसाद साहू के हाथ सहित अन्य हिस्से एवं रुपेश के सिर में चोटें आई है। जानकारी लगते ही उनके परिजन बेलपान पहुंचे गंभीर हालातो में तीनों युवकों को तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा तीनों गंभीर युवकों का इलाज चल रहा है।जानकारी लगते ही तखतपुर पुलिस भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायल युवकों से हमले के बारे में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *