2 मई को स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता….विजय बोले,अपोलो के प्रबन्धन पर होनी चाहिए कार्रवाई
स्व राजेंद्र का मेडिकल मर्डर करने का लगाया आरोप
बिलासपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशवानी का आरोप है कि शहर हो या गाँव, पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बदलर हो गया है। शहरी क्षेत्रों में शल्य चिकित्सकों की कमी के साथ ही उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की नितांत आवश्यकता है। इसके बाद भी सरकार न तो चिकित्सकों की पर्याप्त संख्या में भर्ती कर पा रही है और ना ही खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार ला पा रही हैं। अपोलो हॉस्पिटल समेत सभी निजी अस्पतालों में फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है और सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही हैं। क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट बौर नर्सिंग होम एक्ट सरकार की फ़ाइलों में धूल फांक रही है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस कमेटी छतीसगढ़वासियों के साथ ही जिलेवासियों के साथ खड़ी हैं। उनके सुख-दुख में पार्टी हमेशा सहभागी रहा हैं और आगे भी रहेगा। 2 मई को जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के बैनर तले स्वास्थ्य न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा के जरिए सरकार की कथनी और करनी को आम जनता के बीच रखेंगे और सरकार पर दबाव बनायेंगे कि लोगों के स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी ले और उसी के अनुरूप शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और योग्य चिकित्सकों की व्यवस्था करें। स्वास्थ्य न्याय यात्रा का मूल उद्देश्य जनहित है ना कि राजनीतिक। श्री केशरवानी ने कहा कि यह यात्रा रुकने वाली नहीं हैं, समय-समय पर हम इसके जरिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करते रहेंगे और दबाव भी बनाते रहेंगे। यह यात्रा हर एक मंच पर जिला, शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस उठती रहेगी।
छत्तीसगढ़ की जमीन और एसईसीएल के अनुदान पर चलने वाले अपोलो हॉस्पिटल को न केन्द्र सरकार की नरवाह है ना राज्य सरकार की। शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के एक महत्वपूर्ण विभाग कोल मंत्रालय के अधीन एसईसीएल के अनुदान से बिलासपुर अपोलो अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। अपोलो अस्पताल को जमीन छतीसगढ़ सरकार ने कौड़ी के मोल से भी सस्ते दर पर उपलब्ध कराया था। इसके बाद भी केन्द्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को लागू करने में अपोलो पूरी तरह निरंकुश है। स्वास्थ्य योजनाओं के तहत आयुष्मान कार्ड के जरिए जरुरतमंदों को इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही हैं और लोगों के जमा-पूजी की खुली लूट मचा रखा है।
*अपोलो के चेयरमैन समेत प्रबन्धन पर नामदज एफआईआर की मांग*
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मृत्यु अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन की घोर लापरवाही और गलत ईलाज की बजह से हुआ था जो कि सीधे तौर पर मेडिकल मर्डर था। इसलिए फर्जी डॉक्टर नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव के साथ ही अपोलो ग्रुप के आकाओं डॉ प्रताप रेड्डी चेयरमैन अपोलो ग्रुप, प्रीथा रेड्डी एक्जीक्यूटिव चेयरमैन, डॉ मनीष मट्टू रिजनल हेड अपोली और डॉ अर्णव राहा यूनिट हेड बिलासपुर अपोलों के ऊपर भी हत्या के मामले में नामजद एफआईआर दर्ज होना चाहिए। स्वर्गीय शुक्ला समेत तमाम पीड़ितों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस लगातार सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी।
*विदेशों से पढ़कर आएं और बिना एफएमजीई परीक्षा पास किए डॉक्टरों की बाढ़ आ गई*
जिलाध्यक्ष ने फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टरों की प्रेक्टिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विदेशों से पढ़कर आएं और बिना एफएमजीई परीक्षा पास किए डॉक्टरों की बाढ़ आ गई हैं। रुस, यूक्रेन,किर्गिजस्तान, फिलिपींस सहित कई देशों से मेडिकल ग्रेजुएट की डिग्री हासिल कर आये तथाकथित डॉक्टरों ने भारत सरकार द्वारा आयोजित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एक्जामिनेशन क्लीयर किये बगैर अपोलो और अन्य निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस शुरू कर दिया है जो कि गैरकानूनी तो है ही साथ में आम आदमी की जान से बहुत बड़ा खिलवाड़ भी है। इस मामले में राज्य और केन्द्र सरकार की चुप्पी साधने से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के नाम बड़े पैमाने पर गोरखधंधा धडल्ले से फल-फूल रहा हैं।
*कांग्रेस की स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस दिग्गज नेता*
कांग्रेस कमेटी के 2 मई को स्वास्थ्य न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तो रहेंगे ही साथ में प्रदेश नेतृत्व से दीपक बैज, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, डॉ चरणदास महंत. नेता प्रतिपक्ष विधानसभा छत्तीसगढ़, टी एस सिंहदेव, पूर्व उपमुख्यमंत्री, देवेन्द्र यादव, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा बिलासपुर शामिल हो रहे है।