Blog

भीषण गर्मी में जल संकट से पूरे शहर में हाहाकार

बिलासपुर। भीषण गर्मी में जल संकट से पूरे शहर में हाहाकार की स्थिति है! सर्वाधिक संकट नए जुड़े इलाको में है! टैंकरों की भी कमी है! पार्षदों के आवेदन पर नए क्षेत्रो में 29-30 बोर खनन की मांग आई है! बोरिंग का काम शुरू करा दिया गया है!
नगर निगम की मेयर पूजा विधानी ने कहा कि पूरे शहर के जल स्तर में सर्वाधिक गिरावट आई है! शहर के नए जुड़े क्षेत्रों राजकिशोर नगर, गणेश नगर, चुचुहियापारा, तिफरा, समेत अन्य क्षेत्रों में है! पार्षदों से मिले आवेदन के आधार पर जल संकट की स्थिति वाले क्षेत्रों में नए बोर का काम चालू करा दिया गया है! पार्षदों को वाटर लेबल चेक कराकर बोर कराने कहा गया है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *