Blog

बैनर-फ्लैक्स से बुलेट का हैंडल टकराया,मौत

सरकंडा में महामाया चौक के पास हुई तड़के घटना

बिलासपुर। सड़क पर खंबे में लगे बैनर-फ्लैक्स से बुलेट का हैंडल टकरा गया। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सीधे डिवाइडर पर गिरा। हादसे में इसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सरकंडा क्षेत्र की है। बंगालीपारा निवासी शुभम मिश्रा पिता हरिदयाल मिश्रा (26) सीपत रोड स्थित शंकर हार्डवेयर का संचालक था। गुरुवार को अपने साथी अनुपम कुमार (25) के साथ किसी जान पहचान वाले की शादी में शामिल होने गया था। तड़के दोनों घर लौट रहे थे। करीब 3 बजे महामाया चौक के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे लगे बैनर-फ्लैक्स से बुलेट का हैंडल टकरा गया। हादसे में बुलेट अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गाड़ी सहित गिरे और शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुपम कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुभम मिश्रा के ​माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर पर वह अपनी छोटी बहन सौम्या के साथ रहता था। शुभम की मौत के बाद बहन अकेली रह गई है। इधर उसका साथी अनुपम कोरबा में रहता था। दो दिन बाद उसकी मां पिता की 25वीं शादी की सालगिरह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *