गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी नमाज विवाद

,प्रोफेसर दिलीप झा के सपोर्ट में आए एनएसएस के छात्र
एनएसएस छात्रों ने प्रोफेसर झा के सपोर्ट में किया प्रदर्शन
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के सामने किया गया प्रदर्शन
बिलासपुर। शुक्रवार को गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर झा के खिलाफ एफआइआर और गिरफ्तारी का छात्र छात्राओं ने विरोध किया।इस दौरान बड़ी संख्या में युनिवर्सिटी के छात्र- छात्राएं प्रदर्शन में शामिल हुए।जिन्होंने एनएसएस कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर दिलीप झा के गिरफ्तारी का विरोध करते हुए जमकर विरोध जताया।
दरअसल एनएसएस कैंप में छात्रों को सामूहिक नमाज पढ़वाने पर विवाद गरमाया था जिसके बाद एनएसएस कैंप में शामिल छात्रों के एक गुट ने शिकायत की थी।लेकिन अब इस गिरफ्तारी के बाद भी जिस तरह से विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं।बता दे कि भाईचारा एकता मंच के बैनर तले जीजीयू में प्रोफेसर दिलीप झा मधुलिका समेत 8 हिन्दू शिक्षकों के समर्थन में प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बारी बारी से अपनी बात रखी और देश समाज के भाईचारे को बनाए रखने की तरफ समाज को ले जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कर रही प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बीते दिनों जीजीयू में जो नमाज अदा करवाने का मामला बनाया गया , उसके पीछे गंदी राजनीति है,मामले में प्रोफेसर और उनके परिवार से मुलाकात कर मामले की जानकारी भी ली गई, तो जानकारी मिली कि मामले प्रोफसर दिलीप झा को जमानत मिल गई है लेकिन जिस तरह से उन्हें रात 3 बजे पुलिस द्वारा दबिश देकर आतंकी की तरह पकड़ा गया, उस बात से उनका परिवार आहत और परेशान था।
प्रदर्शन में भाईचारा एकता मंच के बैनर तले जसबीर सिंग चावला, लखन सुबोध, पवन शर्मा, नंद कश्यप, प्रियंका शुक्ला, शाहरुख अली ने अपनी बात रखीं और सरकार के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की, साथ सरकार को जनता का विरोधी बताया।
मामले में मंच के माध्यम से सभी प्रोफेसर के विरुद्ध हुई एफआईआर को वापस लेने की मांग की गई, ऐसा नहीं होने पर आगामी दिनों में बड़े आंदोलन और जन जागरूकता अभियान को किए जाने की बात सभी ने एकजुटता के साथ कही है।
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने घटना में कई सवाल खड़े किए और फर्जी राजनीतिक प्रकरण बनाए जाने को लेकर बिलासपुर की पुलिस से भी कई सवाल किए।