दीपक बोले,नकली गोली,नकली दवाई के बाद अब डॉक्टर भी नकली आ गए हैं,स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हुआ

बिलासपुर। कांग्रेस की स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बात की,उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर जा चुकी है। जिसमे सबसे बड़ी बात पूर्व विस अध्यक्ष की मौत का मामला भी सामने आया था।जिसमे एक नकली डॉक्टर पकड़ाए है। जिन्होने फर्जी डॉक्टर बनकर मौत का खेल खेला है।इसमें भाजपा सरकार से स्वास्थ्य विभाग में बड़ी लापरवाही हुई है।
दीपक बैज बोले कि नकली गोली, नकली दवाई के बाद अब डॉक्टर भी नकली आ गए हैं,स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।लोगो की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ है।जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।जीजीयू में नमाज़ विवाद पर दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी ने शिक्षा को बदल कर रख दिया है, स्कूल कॉलेज को राजनीति का अड्डा बना दिया है।अगर राजनीति करनी है तो चुनाव के माध्यम से करना चाहिए।इसमें राजनीति करना अच्छा नहीं है।
इसके बाद उन्होंने नक्सलवाद बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं बस्तर शांत रहे,अगर नक्सली बार बार पत्र लिख रहे हैं तो इस पर सरकार को विचार करना चाहिए, शांति कैसे आ सकती है ये सरकार तय करेगी।इसके लिए सरकार को किसी न किसी तरह से हल निकालना चाहिए।