Blog

तेज आंधी तूफ़ान से गिरी दीवार…..कही पर गिरा पेड़ तो कही गिरा सूर्या अस्पताल का स्ट्रक्टर..सिटी कोतवाली टीआई भी बचे बाल बाल..देखिए तस्वीरे

विलासपुर। शहर में आज हुई बारिश और तेज आंधी तूफ़ान ने कहर मचा दिया है। आंधी तूफ़ान ने कुछ घरों कें दीवार को उखाड़ दिया है।तो कुछ जगहों पर पेड़ गिर गए है।इससे आने जाने वाले सड़क मार्ग बंद हो चुके है। रोटरी क्लब नाला के उपर दो पेड़ गिर गए इसके साथ ही एक आलीशान मकान का दीवार गिर गया।
जिससे आने जाने वालों को डर बना रहा।

26 जिले के लिए येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *