फर्जी डॉक्टर सोमवार तक रिमांड पर….हो रही पूछताछ….अपोलो भी लेकर गए

बिलासपुर। फर्जी डॉक्टर विक्रमादित्य सिंह यादव उर्फ डॉक्टर केम जोन को सरकंडा पुलिस ने दमोह जेल से लेकर बिलासपुर पहुंची और पूछताछ करने के लिए सोमवार तक रिमांड पर रखी हुई है।जिससे अपोलो और इलाज के दौरान हुए मौत पर गंभीरता से पूछताछ करेगी।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि अपोलो में पदस्थ रहे फर्जी डॉक्टर विक्रमादित्य सिंह यादव उर्फ केम जोन के इलाज से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष की मौत हो गई थी।जिसकी शिकायत मृतक के बेटे ने सरकंडा थाना में कि थी।पुलिस ने मामले की जांच की और दमोह में मरीज की मौत में पकड़ाए डॉक्टर को जेल से लेकर बिलासपुर पहुंची पुलिस ने कोर्ट मे पेश किया और सोमवार तक रिमांड ले लिया है।
सरकंडा पुलिस ने शनिवार को डॉक्टर केम जोन को पूछताछ के लिए अपोलो लेकर पहुंची और उसके बाद अन्य लोगो के बारे में भी पूछताछ की।पुलिस ने बताया कि डॉक्टर केम जोन से और भी पूछताछ बाकी है।उसके बाद सोमवार को कोर्ट के पेश किया जाएगा।