IG बोले,बिना अनुमति हवाई सेवा,पुलिस कस्टडी और पैसों की मांग पर हुई कार्रवाई…4 साल बाद जांच में हुई पुष्टि….कलीम को किया गया डिमोट

बिलासपुर। तेज तर्रार थानेदारों की गिनती में आने वाले TI को बिना अनुमति के हवाई सेवा करना,बिना अनुमति के आरोपी को कस्टडी में लेना और आरोपी के परिवार से पैसों कि मांग करने के आरोप में आईजी ने जांच के बाद TI कलीम खान का डिमोशन कर एसआई बनाया गया है।

आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने बताया कि तत्कालीन टीआईई कलीम खान को इंस्पेक्टर से सब इंस्पेक्टर बनाया गया है।और यह कार्रवाई एक साल के लिए किया गया है। इसमें आईजी ने बताया की इंस्पेक्टर कलीम खान बिना विभागीय अनुमति के हवाई सेवा करके दिल्ली गए थे।जिन्होने बिना अनुमति के आरोपी को कस्टडी में लिया था और उसके बाद आरोपी के परिवार से पैसों कि मांग कि थी।जिसकी शिकायत परिजनों ने 2020 में तत्कालीन एसपी से कि थी।जिसकी जांच लंबित थी।मामले की बारीकी से जांच के बाद
पुष्टि हुई की इंस्पेक्टर कलीम खान ने अपने दायित्व और कर्तव्यों का पालन नहीं किया है बल्कि पुलिस के नियमों के विपरीत काम किया है।
TI कलीम खान थानों में थे पदस्थ
बता दे टीआई कलीम खान ने बिलासपुर जिले के कई थानों में पदस्थ रहे है इसमें चकरभाठा,सिटी कोतवाली,सिविल लाइन,तारबाहर थाना और सायबर सेल का प्रभारी बनाया गया था।
एसएसपी बोले,आईजी ने कि है कार्रवाई
इस मामले के एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि यह कार्रवाई आईजी ने कि है।
एक साल के लिए हुआ डिमोट
सूत्र बता रहे है कि इंस्पेक्टर कलीम खान को एक साल के लिए डिमोट किया गया है।जिसमे वे फिर से सब इंस्पेक्टर बनाए गए है।
इंस्पेक्टर से सब इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई
सूत्र बता रहे है कि बिलासपुर संभाग में यह बड़ी कार्रवाई हुई है।इसके पहले तत्कालीन आईजी ने कुछ लोगो पर कार्रवाई की थी।जिसमे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ था।
पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
अपने कार्यों मै तेज तर्रार थानेदार के नाम से जाने माने वाले कलीम खान के उपर हुए कार्रवाई से प्रदेश भर की पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।