Blog

गीता को मिल रही बिलासपुर छोड़ने की धमकी….बोली,पुलिस ने मामूली अपराध दर्ज कर आरोपी को छोड़ा

महिला बोली, चाकू मारने वाले आरोपी पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र  में चाकूबाजी की घटना समाने आई है जिसमें महिला का आरोप है कि पुलिस ने घटना में शामिल संतोष बघेल को मामूली धारा लगाकर थाने से छोड़ दिया है,उसके ऊपर हाफ मर्डर का केस दर्ज होना चाहिए।

दरअसल महिला से हुई चाकूबाजी की घटना 2 से 3 दिन पहले की है घटना के बाद महिला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी, वही डिस्चार्ज के बाद  सिविल लाइन थाने पहुंची और सिविल लाइन पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी को छोड़ देने की बात कही महिला ने बताया कि 2 से 3 दिन पहले वो रात में अमेरी निवासी संतोष बघेल के साथ स्कूटी में जा रही थी, तभी गाड़ी में पीछे बैठा संतोष इसी बीच  अमेरी चौक के पास उस पर चाकू से हमला कर उसके गले में वार कर दिया,जिससे वो घायल हो गई,महिला ने गले में 7 टांके लगने की बात कही है।पीड़ित महिला  गीता बघेल का कहना है कि पुलिस ने अपराध दर्ज किया है लेकिन आरोपी को मामूली धारा लगाकर थाना से छोड़ दिया गया है।जिसके कारण आरोपी फिर से उसे जान से मारने की धमकी  दे  रहा है। पीड़ित गीता बघेल ने बताया कि जमानत में छूटने के बाद संतोष बघेल उसे बिलासपुर छोड़ने की धमकी दे रहा है,गीता बघेल ने पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल उठते हुए कहा कि  सिविल लाइन पुलिस ने हाफ मर्डर का केस दर्ज करने के बजाए मामूली धारा लगा कर संतोष बघेल को छोड़ दिया हेज अगर मुझे कुछ हुआ तो सिविल लाइन पुलिस भी जिम्मेदार होगी।

*महिला बोली जाऊंगी एसपी और आईजी के पास*

मीडिया से अपनी आपबीती बताकर महिला ने कहा है कि अगर थाना से न्याय नहीं मिला तो आईजी और एसएसपी के पास जाकर न्याय की गुहार लगाऊंगी।जरूरत हुई तो डीजीपी तक भी जाकर फरियाद करूंगी।लेकिन आरोपी को सजा दिलवाकर रहूंगी।

*पुलिस बोली,मारपीट की शिकायत पर हुआ था अपराध दर्ज*

सिविल लाइन टीआई सुम्मत राम साहू ने बताया कि गीता बघेल द्वारा गले में चोट लगने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी,जिसके बाद डॉक्टर के परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टर ने चोट साधारण बताया है,वही मामला जमानती होने के कारण संतोष बघेल को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *