Blog

शहर से ही होकर गुजरेंगी यात्री बसें, परिवहन संघ की नगर विधायक और कलेक्टर से मुलाकात के बाद हुआ निर्णय

बिलासपुर। यात्री बसों का रूट शहर के अंदर से ही होकर गुजरने का रहेगा। यात्री बसों को शहर में नो एंट्री और बाइपास से संचालन का प्लेन फिलहाल लागू नहीं होगा। परिवहन संघ की नगर विधायक अमर अग्रवाल और कलेक्टर संजय अग्रवाल से बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

यात्री बसें फिलहाल शहर के अंदर से गुजरती हैं। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई थी। जिसके तहत यात्री बसों का संचालन शहर के बाईपास से करने की प्लानिंग की गई थी। बसों का संचालन शहर की सड़कों से न होकर बाईपास से किया जाना था। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने बस संचालकों के साथ बैठक की थी।

बैठक में ट्रैफिक के अधिकारियों ने बताया था कि शहर में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन सड़को का दबाव कम नहीं हो रहा है। बड़ी बसों के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है। इसलिए बाईपास के प्रमुख चौराहों पर अस्थाई बस स्टॉप बना कर बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे यात्री वहां से बस पकड़ सकेंगे और ऑटो चालकों और छोटे व्यापारियों को रोजगार भी मिलेगा। शहर के विस्तार के साथ शहर के अंदर सड़क हादसे भी कम होंगे।

बसों के लिए कर नहीं बायपास रूट रतनपुर मस्तूरी सीपत और सकरी बनाए गए थे।

नगर विधायक और कलेक्टर से की भेंट,बताई समस्या,:–

ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के अंदर बसों के आवागमन पर रोक लगाने संबंधी प्लान के विरोध में बिलासपुर बस मालिक परिवहन संघ ने बैठक का इस निर्णय का विरोध किया और नगर विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात की। नगर विधायक अमर अग्रवाल के समक्ष परिवहन संघ ने बेसन के शहर से संचालन के संबंध में अपना पक्ष रखा। इसके बाद विधायक नगर विधायक अमर अग्रवाल ने उन्हें शहर के भीतर से ही फिलहाल बस संचालन करने हेतु सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा आज परिवहन संघ ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर बेसन के शहर के भीतर से संचालन करने के संबंध में अपनी बात रखी।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ बिलासपुर बस मालिक परिवहन संघ के अध्यक्ष आकाश यादव और सचिव नितिन जुनेजा ने बताया कि नगर विधायक अमर अग्रवाल जी ने हमें पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया है। फिलहाल शहर के भीतर से ही कुछ नियमों के साथ बेसन का संचालन जारी रहेगा। इस संबंध में सचिव नितिन जुनेजा ने बताया कि बसों को तिफरा ओवरब्रिज के ऊपर से जाना और नीचे के ब्रिज का उपयोग नहीं करना तय हुआ है। इसके अलावा नेहरू चौक को नॉनस्टॉप जोन घोषित किया गया है यहां बस नहीं रुकेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष आकाश यादव सचिव नितिन जुनेजा,तपेश सिंह,सोहन शर्मा,प्रशांत सिंह,आशीष शर्मा,प्रणव सिंह,अखिलेश पाठक,संजू दुबे उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *