Blog

शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम संपन्न

बिल्हा –
शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा
महाविद्यालय की कैरियर गाइडेंस एवं रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा दिनांक 13 मई 2025 को एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. डॉ. सावित्री त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर के प्रतिष्ठित संस्थान करियर पॉवर के शिक्षाविद एवं विषय विशेषज्ञ श्री निखिल डांगे आमंत्रित थे। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं, चयन प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और तैयारी की रणनीतियों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका विशेष फोकस 10वीं पास से लेकर स्नातक स्तर तक के छात्रों के लिए उपलब्ध अवसरों पर रहा।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. रूपेन्द्र साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक प्रो. डी. मिंज, प्रो. एस. के. अग्रवाल, प्रो. एम. आगर, प्रो.संजय भजनकर, प्रो. करुणा गायकवाड, प्रो. विजय शंकर पात्रे, प्रो. गेंदलाल बंजारे, प्रो. प्रथा शर्मा, प्रो. आशीष जायसवाल अलाव अन्य प्राध्यापकगण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विषय में रुचि दिखाते हुए प्रश्न पूछे और उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें अपने भविष्य की योजना बनाने में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *